होम / UP Police Bharti Exam Date : सामने आई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख, ऐसे करे एडमिट कार्ड डाउनलोड

UP Police Bharti Exam Date : सामने आई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख, ऐसे करे एडमिट कार्ड डाउनलोड

• LAST UPDATED : January 27, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), UP Police Bharti Exam Date : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने 60,244 पदों पर कांस्टेबलों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 17 और 18 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार 13 फरवरी को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस बड़ी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है, जिसमें परीक्षा की सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। इस मौके पर यूपी पुलिस ने एक विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया को स्पष्ट किया है।

इस भर्ती में अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए विभिन्न पदों पर आरक्षण है। महिला अभ्यर्थियों के लिए भी आरक्षण है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पहले चरण की लिखित परीक्षा के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इसमें पीईटी/पीएसटी, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है।

इस भर्ती में विभिन्न श्रेणियों में रिक्त पदों की संख्या भी निर्धारित की गई है, जिसमें 24,102 पद अनारक्षित, 6,024 पद ईडब्ल्यूएस, 16,264 पद ओबीसी, 12,650 पद अनुसूचित जाति और 1,204 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इसमें महिलाओं के लिए 20 फीसदी पद आरक्षित हैं।

ALSO READ:-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox