Tuesday, July 2, 2024
Homeउत्तर प्रदेशEid Al Fitr 2023: सऊदी अरब में दिखा चांद, भारत में कल...

Eid Al Fitr 2023: सऊदी अरब में दिखा चांद, भारत में कल मनाई जाएगी ईद, लोगों में उत्साह

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज), लखनऊ; इस साल देश में ईद-उल-फितर (Eid Al Fitr 2023) को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। सउदी अरब में कल देर रात चांद दिखने के बाद आज वहां पर धूमधाम से इद का त्यौहार मनाया जा रहा है। ऐसे में कल भारत में भी ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। मान्यता है कि ईद अल फितर से पहले की रात को चांद रात के नाम से जाना जाता है। अगर इस दिन चांद दिख जाता है तो उसके अगले दिन पर्व मनाया जाता है।

सऊदी अरब में ईद की धूम

कल देर रात सउदी अरब में चांद दिखा था जिसके बाद आज से वहां पर इद का त्यौहार मनाया जा रहा है। वहीं माना जा रहा है कि आज रात को भारत में चांद दिखेगा जिसके बाद इद का त्यौहार कल मनाया जाएगा, वहीं देश भर में कल ईद के अवसर पर छुट्टी भी है। भारत के साथ साथ सिंगापुर में कल 22 अप्रैल को ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। सऊदी अरब के अलावा कुवैत, कतर और यूएई में भी गुरुवार को चांद दिखाई दिया। यूएई और कतर ने भी इस बात की घोषणा की है कि वहां पर आज शुक्रवार के दिन ईद मनाई जाएगी।

ईद से पहले बाजारों में रौनक

ईद के त्यौहार के मद्देनजर देश के विभिन्न प्रमुख बाजारों मे रौनक देखने को मिल रही है। दो साल बाद ईद को लेकर बाजारों में इतनी रैनक नजर आ रही है। पिछले दो सालों में कोराना के कारण लोगों ने ईद का पर्व फीका मनाया था हालांकि इस साल लोग धूम धाम से ईद मनाने की तैयारी में लगे है।

Also Read: UP By Poll: सपा का दाव, मुस्लिम बाहुल इलाके में हिंदू महिला को दिया टिकट, क्या बिगड़ेगा बीजेपी का समीकरण ?

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular