Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsEID SPECIAL : मोहब्बत की मिसाल ताजमहल में दो साल बाद हुई...

EID SPECIAL : मोहब्बत की मिसाल ताजमहल में दो साल बाद हुई ईद पर नमाज, मांगी देश में अमन चैन की दुआ

- Advertisement -

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़ ), आगरा : ईद पर मोहब्बत की मिसाल ताजमहल पर नमाजियों ने नमाज अदा की। नमाजियों ने मांगी देश में अमन चैन की दुआईद। इस मौके पर मोहब्बत की मिसाल ताजमहल अकीदतमंदों से गुलजार हो गया।

दो साल बाद ताजमहल की शाही मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इस मौके पर ताजमहल में सुबह सात से नौ बजे तक प्रवेश निशुल्क रहा। ताजमहल के अलावा फतेहपुरी मस्जिद, काली मस्जिद में भी नमाज अदा की गयी।

सभी लोगों से अपील कोई भी सड़क पर न पढ़े नमाज – इंतजामिया कमेटी

बता दें, कोरोना संक्रमण के चलते 2020 और 2021 में ताजमहल में नमाज नहीं अदा किया गया था। जिससे ईद उल फितर पर लोगों को नमाज के लिए प्रवेश नहीं मिला। इंतजामिया कमेटी ने सभी लोगों से अपील की थी कि कोई भी सड़क पर नमाज न पढ़े। ताजमहल समेत क्षेत्र में कई मस्जिदें हैं, जहां अंदर ही नमाज अदा की गयी।

इसके चलते ताजमहल के अलावा आगरा की प्रमुख मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। इसके अलावा मथुरा, फिरोजाबाद, एटा-कासगंज और मैनपुरी जिलों में ईद का त्योहार मनाया गया। सभी ने नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी।

ईद के अवसर पर निशुल्क रहा ताजमहल में प्रवेश

ईद के मौके पर ताजमहल की शाही मस्जिद में सुबह 8:30 बजे नमाज अदा की गई। इसके लिए सुबह 7 बजे से ही नमाजी लोगों का आना जाना शुरू हो गया था। बता दे, आज ईद के अवसर पर सुबह 7 – 9 तक प्रवेश निशुल्क रहा।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular