Saturday, July 6, 2024
Homeउत्तर प्रदेशEid-ul-Fitar 2023: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, समेत दिग्गजों ने देशवासियों को दी...

Eid-ul-Fitar 2023: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, समेत दिग्गजों ने देशवासियों को दी ईद की बधाई, जानें क्या कहा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), दिल्ली; पूरा देश आद ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitar 2023) के त्यौहार को मना रहा है। ऐसे में तमाम राजनीति के दिग्गज लोगों को इस खास दिन शुभकामनाएं दे रहे हैं। पूरे देश में इदगाहों पर आज नमाज अदा की गई। वहीं लोगों ने एक दूसरे को मुबारकाबाद दी। इस कड़ी में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू, पीएम मोदी कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने बधाई दी। ईद के अवसर पर लोगों के अंदर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

राष्ट्रपति ने दी बधाई

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश वासियों को ईद की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ” ईद-उल-फ़ित्र पर सभी देशवासियों विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों-बहनों को मैं बधाई देती हूं। प्रेम और करुणा का पर्व ईद हमें दूसरों की मदद करने का संदेश देता है। आइए, जश्न के इस मुबारक मौके पर हम सभी समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द को बढ़ाने की राह पर आगे बढ़ने का संकल्प लें।”

पीएम मोदी ने दिया शुभ संदेश

पीएम मोदी ने ईद उल फितर के अवसर पर देशवासियों को बाधाई दी है। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “ईद-उल-फितर की बधाई। हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना को आगे बढ़ाया जाए। मैं सभी के अद्भुत स्वास्थ्य और कल्याण के लिए भी प्रार्थना करता हूं। ईद मुबारक!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी बधाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर की शुभकानमाएं दी है। राहुल गांधी ने कहा कि “सभी को ईद मुबारक! यह शुभ त्योहार सभी के लिए शांति, खुशी और समृद्धि लाए।”

Also Read: Eid-ul-Fitar 2023: देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही ईद, ईदगाहों पर अदा की जाएगी नमाज

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular