Tuesday, May 14, 2024
HomeCrime NewsAgra News: बड़े भाई ने जमीनी विवाद में की अपने ही दो...

Agra News: बड़े भाई ने जमीनी विवाद में की अपने ही दो भाइयों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पिता की हालत गंभीर

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज) Agra News: उतर प्रदेश के आगरा जिले के थाना कागारौल अंतर्गत गांव गढ़ी कालिया में मंगलवार सुबह जमीन को लेकर हुए विवाद में सगे भाईयों में झगड़ा हो गया। बात इस कदर बिगड़ गई कि कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे निकल आए। दोनों ओर से जमकर बवाल शुरू हो गया। बड़े ने दो छोटे भाई और पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों भाई की मौत हो गई।

बड़ा बेटा हुआ आक्रामक

थाना कागारौल अंतर्गत गांव गढ़ी कालिया निवासी राजेन्द्र सिंह के बेटों में जमीन को लेकर मंगलवार सुवह विवाद हो गया। बताया गया है कि राजेन्द्र सिंह मामला शांत करने का प्रयास कर रहे थे, उसी दौरान उनका बड़ा बेटा आक्रामक हो गया। इसके बाद बेटों में आपस में ही कुल्हाडी और लाठी-डंडे चलने लगे।

इस झगड़े में राजेन्द्र सिंह के दो बेटे सोमप्रकाश और हेम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेन्द्र सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस के साथ अधिकारी भी गांव पहुंच गए। मामले को लेकर पुलिस अधिकारी गांव के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।

Read more : भ्रष्टाचार मुक्त UP, कमीशन के लिए चलती है गोली!

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular