होम / Independence Day Wishes: स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर बॉलीवुड के इन सितारों ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, फैस को भी दी बधाई  

Independence Day Wishes: स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर बॉलीवुड के इन सितारों ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, फैस को भी दी बधाई  

• LAST UPDATED : August 15, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Independence Day Wishes: आज का दिन पूरें देश के लिए बहुत जरुर है। आज के दिन पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की धूम में खोया हुआ है। वहीं देश का हर नागरिक इस दिन को अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है। इश लिस्ट में बॉलीवुड के सितारें भी शामिल है। जिन्होंने अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस विश किया है।

अनुपम खेर

एक्टिंग की वजह से मशहूर हुए बड़ें एक्टर अनुपम खेर ने स्वतंत्रता के इस पर्व को सेलिब्रेट करते हुए एक खास वीडियों शेयर किया है। इस वीडियों में तिरंगे की कहानी को बयां करते हुए कई बातें बताईं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मैं तिरंगा हूँ……, मैं प्रायः सोचता हूं कि अगर कभी हमारे तिरंगे को देशवासियों से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का मौक़ा मिले तो तिरंगा हमसे क्या कहेगा? स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मैंने अपने इस वीडियो में हमारे राष्ट्रीय ध्वज की तरफ़ से देशवासियों को संबोधित करने का प्रयास किया है! देखिए! और शेयर करिए! सभी भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! जय हिन्द! भारत माता की जय!’

कंगना रनौत

ब़ॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने इंस्टा स्टोरी में स्वतंत्रता के पल को तस्वीर के माध्यम से शेयर करते हुए फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी थी। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’

काजोल

बॉलीवुड की एक्ट्रेस काजोल ने इस बार खास अंदास में स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट किया है। इस दिन उन्होंने अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर तिरंगे की तस्वीर लगाई थी। इसके साथ ही फैंस को भी पर्व की शुभकामनाएं दी।

महेश बाबू

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने भी स्वतंत्रता दिवस को अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया है। वहीं उन्होंने फैंस को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से सभी को विश कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ALSO READ: Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, भूस्खलन के कारण 342 सड़कें बंद 

Mussoorie News: मसूरी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, रिस्पना नदी में असामजिक तत्वो ने छोडा सिवरेज का गंदा पानी 

 

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox