होम / Mukesh Ambani: अंबानी परिवार में एक बार फिर गुंजी किलकारी, बड़ी बहू श्लोका ने दिया बेटी को जन्म, ऐसे शुरु हुई थी दोनों की लव स्टोरी

Mukesh Ambani: अंबानी परिवार में एक बार फिर गुंजी किलकारी, बड़ी बहू श्लोका ने दिया बेटी को जन्म, ऐसे शुरु हुई थी दोनों की लव स्टोरी

• LAST UPDATED : June 1, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), “Mukesh Ambani” : देश के सबसे बडे बिजनेज टाइकून मुकेश और नीता अंबानी के घर एक बार फिर खुशियों की भरमार आयी। उनके परिवार में एक ओर छोटा सा सदस्य आ गया है। मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका ने बेटी को जन्म दिया है। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे और बहू आकाश और श्लोका ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत बड़े धूमधाम से किया। अंबानी परिवार में नन्हीं परी की किरकारियां गूंज उठी हैं।

बुधवार को एक नन्हीं परी को जन्म दिया

आकाश अंबानी की पत्नी श्लोक ने 31 मई बुधवार को एक नन्हीं परी को जन्म दिया। बच्चे के स्वागत से अंबानी परिवार बहुत खुश है। बता दें कि 10 दिसंबर 2020 को श्लोका और आकाश पहली बार माता-पिता बने थे। उन्होंने अपने घर में 10 दिसंबर को अपने बेटे का स्वागत किया था। उनके बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी है। अब एक बेटी के आने पर उनका यह परिवार पूरा हो गया है और पृथ्वी को उसकी छोटी बहन मिल चुकी है।

आकाश और श्लोका की लव स्टोरी

अपको बता दें कि, मेहता और अंबानी परिवार एक-दूसरे को लंबे अरसे से जानते हैं। आकाश और श्लोका हाई स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। 12वीं कक्षा में आकाश ने श्लोका से अपने दिल की बातयी थी।12वीं की परीक्षा समाप्त होने के बाद आकाश ने श्लोका को प्रपोज किया था। जिसको श्लोका ने स्वीकार कर लिया था ।

दोनों ने अपनी आगे की पढाई पूरी करने के लिए अलग-अलग यूनिवर्सिटीज में दाखिला लिया। लेकिन एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा। जब दोनो ने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया और अपना करियर बनाना शुरू किया, तो उन दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की घोषणा की। आकाश और श्लोका की मार्च 2018 में सगाई हुयी थी और दिसंबर 2018 में दोनो शादी के बंधन में बंधे थे।

पहली बार 10 दिसंबर 2020 को माता-पिता बने

बता दें कि श्लोका और आकाश 10 दिसंबर 2020 को पहली बार माता-पिता बने थे। तब अंबानी परिवार ने अपने घर में एक छोटे बेटे का स्वागत किया था। इसके साथ ही अंबानी परिवार ने श्लोका और आकाश के बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी रखा। जिसके बाद अब एक बेटी के आने से ये परिवार पूरा हो गया है। पृथ्वी आकाश अंबानी को उसकी छोटी बहन मिल चुकी है।

अंबानी परिवार जल्द शेयर कर सकता जानकारी

हालांकि अंबानी परिवार की तरफ से बच्चे के आगमन पर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन सेलिब्रिटी फोटोग्राफर योगेन शाह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस बारे में जानकारी साझा की है। वहीं, मुकेश अंबानी ने 2020 में पोते के जन्म के तुरंत बाद ही एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो अपने पोते को गोद में लिए नजर आए थे। इसके साथ ही लोग कुछ ऐसा ही करने का ही कयास लगा रहे थे। खबरों की माने तो अंबानी परिवार जल्द ही सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी शेयर कर सकता है।

Also Read: Champawat News: आगामी चुनाव पर CM धामी के 1 साल बेमिसाल को लेकर जनता के बीच पहुंचे कार्यकर्ता

Report By: Kashish Goyal

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox