होम / Parineeti Raghav Engagement: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की होने जा रही है आज सगाई

Parineeti Raghav Engagement: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की होने जा रही है आज सगाई

• LAST UPDATED : May 13, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), दिल्ली ,”Parineeti Raghav Engagement ” : बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई दिल्ली में 13 मई यानी के आज ही के दिन होने वाली है। इस खास मौके के लिए परिणीति चोपड़ा का मुंबई वाला घर भी सजकर तैयार हो चुका है। दूसरी तरफ़ सगाई का कार्यक्रम दिल्ली में राघव चड्ढा के आवास स्थान पर होगा।

परिणीति चोपड़ा की सगाई को लेकर फैंस भी बेहद उत्साह दिख रहा है। हर कोई इस सगाई से जुड़ी छोटी से छोटी खबर पर निगाह रखे बैठे है। परिणीति चोपड़ा दिल्ली में राजनेता और सांसद राघव चड्ढा संग सगाई कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक ये भी पता चला है के इस सगाई में कई फिल्मी सितारे हिस्सा लेने वाले हैं। इसके अलावा जिस दिन का फैंस बेसब्रिब इंतजार कर रहे थे आज वो पूरा होने वाला है।

बॉलीवुड थीम में की जाएगी सगाई

जानकारी के मुताबिक ये भी पता चला है के परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई बॉलीवुड थीम में की जाएगी। कनॉट प्लेस कपूरथला हाउस में काफ़ी जोरों – शोरो से तैयारिया भी चल रही है। इनकी सगाई में कुल 150 लोग राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री से शामिल होने वाले है। गेस्ट की सूचि ज्यादा लंबी नहीं लेकिन जश्न बहुत बड़ा होने वाला है।

सगाई में कैसा होगा दोनो का लुक।

आज के इस खास दिन के लिए इनका लुक भी काफ़ी ग्लैमर्स होने वाला है। परिणीति चोपड़ा जाने माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का किया हुआ डिजाइन लहंगा पहनने वाली हैं। जो आज इस सगाई को और भी खास बनाने के लिए चार चांद लगाने वाली है। दूसरी तरफ, राघव ने भी अपना आउटफिट अपने फैशन डिजाइनर अंकल पवन सचदेवा से डिजाइन करवाया है और वो भी अचकन पहन कर इस सगाई में खूब रंग जमाने वाले है। सूत्रों के मुताबिक़ आज का लुक बहुत रॉयल दिखने वाला है।

Report By: Tanisha Arora

Also Read:Dehradun News: अवैध कब्जा करने वाले हो जाएं सावधान! एक्शन में धामी सरकार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox