Entertainment News

बाल-बाल बचीं रश्मिका मंदाना, फ्लाइट की करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग

India News (इंडिया न्यूज़) Rashmika Mandanna: फिल्म एनिमल से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली साउथ की टॉप एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपने फैन्स के दिल में छाई हुई है। रश्मिका मंदाना के साथ हुआ हादसा सुर्खियों में बना हुआ है। एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर कर एक्सपीरियंस शेयर किया, जिसमे उन्होंने इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में बताया है।

क्या है पूरी कहानी

दरअसल, रश्मिका ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अभिनेत्री श्रद्धा दास के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था, ”आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज हम इस तरह मौत से बच गए।” सुरक्षित लैंडिंग के बाद रश्मिका और श्रद्धा के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है। उन्होंने अपने पैरों की फोटो भी शेयर की है। जिसे उन्होंने फ्लाइट की सीट के पास रखा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका मंदाना, श्रद्धा और अन्य यात्रियों को ले जा रही एयर विस्तारा की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद यात्रियों को डरावने अनुभव का सामना करना पड़ा और अफरा-तफरी के बीच बैठना पड़ा। फ्लाइट मुंबई से हैदराबाद जा रही थी। तकनीकी खराबी के कारण 30 मिनट बाद फ्लाइट की दोबारा मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस घटना के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

नेहा धूपिया के चैट शो आएंगी नजर

आपको बता दें, रश्मिका मंदाना जल्द ही नेहा धूपिया के चैट शो नो फिल्टर नेहा के छठे सीजन में नजर आएंगी। हाल ही में एक्टर को नेहा के साथ शो की रिकॉर्डिंग के लिए मुंबई में देखा गया था। रश्मिका को साउथ के साथ-साथ हिंदी सिनेमा प्रेमी भी काफी पसंद करते हैं। एनिमल में उनके गीतांजलि के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Also Read:-

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago