Friday, May 17, 2024
HomeLoksabha Election 2024Lok Sabha Elections से पहले UP में नए दल की एंट्री! ...

Lok Sabha Elections से पहले UP में नए दल की एंट्री! पूर्व DGP ने बनाई अपनी पार्टी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Lok Sabha Elections: यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले एकल और राजनीतिक दल की एंट्री हो गई। इस पार्टी को यूपी में नौकरशाही रहे सुलखान सिंह ने बनाई है। 2017 में सुलखान सिंह DGP थे। सुलखान सिंह ने अपनी पार्टी बनाई है, जिसका नाम लोकतांत्रिक पार्टी बनाई है। इस पार्टी द्वारा बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग उठाई गई है।

15 जिलों को मिलाकर बुंदेलखंड राज्य बनाने मांग की

सुलखान सिंह ने अपनी राजनीतिक पार्टी की शुरुआत बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने के मांग के साथ की। सुलखान सिंह ने यूपी और मध्य प्रदेश के 15 जिलों को मिलाकर बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग की। जिसमें उत्तर प्रदेश के 7 जिलों बांदा, झांसी, हमीरपुर, चित्रकूट, ललितपुर, जालौन, महोबा को रखा गया है। जबकि मध्य प्रदेश के 8 जिलों सागर, दमोह, पन्ना,  छतरपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, अशोकनगर को बुंदेलखंड में शामिल करने की मांग उठाई है।

बांदा के रहने वाले हैं सुलखान

बतादें कि सुलखान उत्तर प्रदेश के बांदा के रहने वाले हैं। जिनका जन्म 8 सितंबर 1957 को हुआ था। सुलखान की शुरुआत शिक्षा बजरंग इंटर कॉलेज में हुई। इन्होंने आईआईटी रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग की है। उन्होंने लॉ भी किया है। सुलखान सिंह यूपी कैडर 1980 बैच के आईपीएस अफसर भी हैं।

बीजेपी पर लागया था आरोप

यूपी के पुराने डीजीपी और रिटायर्ड आईपीएस अफसर सुलखान सिंह ने बिते दिनों पोस्ट की थी। जिसके बाद हंगामा मच गया। सुलखान ने बीजेपी को क्षत्रियों से नफरत करने वाली पार्टी बताया था। इसके साथ ही EWS व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल उठाए थे।

ALSO READ:

IND vs AUS Final: रोहित को आई माही की याद, आंखों में नमी-ज़ुबाँ पर धोनी 

Uttarkashi Tunnel Accident: टनल में फँसे सभी मजदूरों को PM मोदी का खास मैसेज

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular