Friday, July 5, 2024
HomeLatest NewsEtah News : निविदा पेटिका गायब मिलने से सभासदों का हंगामा, कहीं...

Etah News : निविदा पेटिका गायब मिलने से सभासदों का हंगामा, कहीं न कहीं चल रहा भ्रष्टाचार

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Etah News एटा : एटा (Etah News) नगर पालिका में निविदा पेटिका गायब मिलने से सभासदों ने हंगामा काटा। सभासद, ईओ और चेयरमैन पर फर्जीवाड़ा कर अपने चहेते को निविदा देने का आरोप लगा रहे है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला एटा की कोतवाली नगर क्षेत्र के नगर पालिका का है। एटा के नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय से निविदा पेटिका गायब हो गई। इस घटना के बाद सभासद, चेयरमैन के घर पहुंच गई।

सभासदों ने बड़ा आरोप लगाया और कहा कि नगर पालिका क्षेत्र से बाहर बने शहीद पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए निविदा निकली गई थी। जबकी शाहिद पार्क का तत्कालीन एसडीएम महेंद्र सिंह तंवर द्वारा पीएनसी कंपनी से पूर्व में ही सौंदर्यीकरण कराया जा चुका है।

सवाल पूछने पर लड़खड़ाने लगे ईओ

चेयरमैन और ईओ पर सभासदों ने मनमाने तरीके से चहेतों को पालिका का ऑफलाइन टेण्डर उठाने का गम्भीर आरोप लगाया है। सभासदों द्वारा फोन पर नगर पालिका से निविदा पेटिका गायब होने का सवाल पूछा तो ईओ लड़खड़ाने लगे।

इससे यह साबित होता है की भ्रष्टाचार का खेल, कहीं न कहीं चल रहा है। बता दे, सभासद कुछ दिन पहले भी धरने पर बैठे थे। अभी तक इन सभी आरोपों पर ईओ ने कोई जवाब नहीं दे दिया।

Also Read – Farrukhabad News : रेलवे स्टेशन के पास स्थित मोहल्ला में मिला अज्ञात वृद्धा का शव, पुलिस कर रही जांच

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular