India News (इंडिया न्यूज़) Etawah News इटावा : इटावा (Etawah News) के जसवन्तनगर में शपथ ग्रहण में सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। जहा उन्होंने मीडिया के लोगों से बात की।
- आजम खां से मिले सपा प्रतिनिधि मंडल
- इरफान सोलंकी को भी मिलेगा न्याय – शिवपाल
आजम खां से मिले सपा प्रतिनिधि मंडल
इस शपथ ग्रहण समारोह में सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव से आजम खां से सपा प्रतिनिधि मंडल मिलने के सवाल पूछा गया।
जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि आजम खां साहब को झूठे मुकदमे में फसाया गया था। उन्होंने कहा कि अब न्याय पालिका से न्याय मिलना शुरू हो गया है।
इरफान सोलंकी को भी मिलेगा न्याय – शिवपाल
आगे कहा कि अब मुझे विश्वास है कि जितने भी झूठे मुकदमे है। उनमें न्याय मिलना शुरू हो गया है। इसके बाद कानपुर से इरफान सोलंकी को भी न्याय मिलेगा।
आगे कहा कि गाजीपुर से जो सांसद अफजाल अंसारी सांसद थे उनको भी न्याय मिलेगा। भाजपा ने जो झूठे मुकदमेलगाकर सभी को जेल भेजने का काम किया है।
न्याय पालिका सभी को फिर न्याय देंगी ऐसा मुझे विश्वास है। नई संसद को लेकर कहा की जो हमारी पार्टी का निर्णय है हम लोगो उसी के उसके साथ है।