Thursday, July 4, 2024
Homeउत्तर प्रदेशEtawah: अखिलेश जेल में विधायक से मिलने गए तो जेल बदल दी...

Etawah: अखिलेश जेल में विधायक से मिलने गए तो जेल बदल दी गई, यह बर्दाश्त नहीं होगा- शिवपाल यादव

- Advertisement -

Etawah

इंडिया न्यूज, इटावा (Uttar Pradesh)। पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती पर शुक्रवार को इटावा के हैंवरा डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, विधायक शिवपाल यादव और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव मंच पर थीं।

शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कानपुर जेल में अपने जनप्रतिनिधि से मिलने जाते हैं तो उसकी जेल बदल दी जाती है। यह सब ज्यादा दिन बर्दाश्त नहीं होगा। अगर ऐसा होगा तो हम थकने वाले नहीं हैं। हम लड़ने वाले बने रहेंगे और 2024 में सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

दरअसल, शिवपाल सिंह यादव ने कानपुर के विधायक इरफान सोलंकी की जेल शिफ्टिंग को लेकर सरकार पर हमला किया। अखिलेश यादव की मुलाकात के अगले दिन विधायक इरफान सोलंकी को कानपुर जेल से महराजगंज जेल शिफ्ट कर दिया गया।

जल्द शुरू करेंगे जेल भरो आंदोलन
अखिलेश यादव ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव को संगठनात्मक पुनर्गठन पर बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। चाचा साथ हैं यह बड़ी बात है। 2024 में मैनपुरी मॉडल को लेते हुए उत्तर प्रदेश में एक बड़ी जीत होगी और केंद्र से भाजपा सरकार को हम उखाड़ देंगे। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार हर पहलू पर फेल हो चुकी है। न तो किसान की बात होती है न शिक्षा की स्वास्थ्य और न ही अच्छे प्रशासन की। हर जगह बड़ी बुरी स्थिति बनी हुई है। समाजवादी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। जल्द ही हम लोग सरकार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन भी करेंगे।

यह भी पढ़ें: मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस खुद हुई बीमार, धक्का देते नजर आए तीमारदार, देखिए VIDEO

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular