Tuesday, July 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशखेत में सो रहे किसान की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

खेत में सो रहे किसान की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, कासगंज : 

कासगंज में खेत पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह किसान का शव चारपाई पर खून से लथपथ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मंगलवार रात को हुई वारदात

घटना गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव नगला चिना की है। गांव निवासी 52 वर्षीय किसान कालीचरण मंगलवार रात को फसल की रखवाली के लिए खेत पर सोए थे। बुधवार की सुबह जब वह घर नहीं आए तो परिजनों ने खेत पर जाकर देखा। चारपाई पर खून से लथपथ कालीचरण का शव पड़ा मिला। किसान की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ेंः तेज रफ्तार कार-बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

हत्या का कारण पता करने में जुटी पुलिस

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने साक्ष्य संकलित किए। फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। किसान की हत्या किसने और क्यों की, इसका अभी पता नहीं चला है। पुलिस सारे पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः डंपर-टेंपो में भिड़ंत में तीन की मौत, तीन गंभीर

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular