Sunday, May 19, 2024
HomeLatest NewsFarmer Protest : नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर भारी जाम, अन्नदाता हिरासत में, धारा-144...

Farmer Protest : नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर भारी जाम, अन्नदाता हिरासत में, धारा-144 लागू

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Farmer Protest : किसानों ने आज दिल्ली में संसद भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। जिसके बाद दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसानों के प्रदर्शन के कारण नोएडा और दिल्ली के कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर लंबे जाम से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों ने यह जानकारी है कि सरिता विहार में कई दोपहिया और चार पहिया वाहन जाम में फंस गए, जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि किसानों के व्यापक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी, खासकर दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अन्नदाता हिरासत में लिया गया! (Farmer Protest)

अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान महामाया फ्लाईओवर से आगे बढ़े, जिन्हें नोएडा जाने वाली सेक्टर-18 फ्लाईओवर से ठीक पहले दलित प्रेरणा स्थल के मेन गेट पर है हैवी बैरिकेडिंग करके बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने रोक दिया है।

महामाया से दिल्ली की ओर जाने वाला मार्ग पहले ही 5 घंटे से बंद कर दिया गया है। किसान भी धरने पर बैठ गए हैं और दिल्ली जाने की मांग पर अड़े हैं। इसी बीच जानकारी मिल रही है कि किसानों को पुलिस हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है। वहीं, पुलिस नें इसके लिए मौके पर बसों को मंगाया गया है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसानों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने पहले ही बुधवार और गुरुवार के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। वहीं, किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-हरियाणा और दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती के अलावा बैरिकेड्स लगाए गए हैं।

ALSO READ:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular