Saturday, July 6, 2024
HomeBreaking NewsFarrukhabad News : ब्लाक कमालगंज के कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,...

Farrukhabad News : ब्लाक कमालगंज के कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट पर तीन अधिकारियों के नाम

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Farrukhabad News फर्रुखाबाद : Farrukhabad News आज ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार सागर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

कर्मचारी मरने से पहले तीन अधिकारीयों के नाम सुसाइड नोट लिख कर गया। बावजूद इसके पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है।

क्या है पूरा मामला

यह मामला थाना कादरीगेट परिसर का है। जहा ब्लाक कमालगंज के कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार सागर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसपर मृतक के परिजनों ने थाने पहुच कर हंगामा किया।

पुलिस आरोपियों पर मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है। मृतक के परिजनों ने थाने का घेराव कर हंगामा काटा। इस हंगामा से थाना प्रभारी के हाथ पांव फूलने लगे।

पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट

ब्लाक कर्मचारियों ने बीडीओ, एडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी से प्रताड़ित होकर फांसी लगाई थी। दरअसल, तीनों अधिकारियों के नाम मृतक ने सुसाइड नोट छोड़ा था। परिजनों ने तीनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

जब थाना अध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो परिजनों ने थाना परिसर को घेरा लिया और बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ परिजनों ने थाने पहुंचकर घेराव किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। थानाध्यक्ष की लापरवाही सामने आई है।

Also Read  – Etah News : सातवीं की छात्रा का गला घोटकर हत्या, हत्या के बाद शव को मक्के के खेत में फेंका

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular