होम / Chhath Puja 2022: लखनऊ में छठ का उत्साह, व्रती महिलाओं ने इस तरह से की छठ मइया की पूजा, देखें तस्वीरें

Chhath Puja 2022: लखनऊ में छठ का उत्साह, व्रती महिलाओं ने इस तरह से की छठ मइया की पूजा, देखें तस्वीरें

• LAST UPDATED : October 31, 2022

Chhath Puja 2022

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ: लोक आस्था का महापर्व छठ ब्रज में धूमधाम से मनाया गया। आगरा और मथुरा में सोमवार की सुबह यमुना घाटों पर व्रती महिलाओं ने उदयाचलगामी भगवान भास्कर (उगते हुए सूर्य) को अर्घ्य दिया

इसी के साथ ही चार दिवसीय महापर्व संपन्न हो गया। लखनऊ के गोमती घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसी तरह मथुरा में यमुना घाटों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। व्रती महिलाओं ने सूर्यदेव और छठ मैया की उपासना कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की। इससे पूर्व रविवार को अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य दिया गया।

छठ महापर्व के अंतिम दिन भगवान भास्कर और छठी मैया की उपासना के लिए यमुना के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों श्रद्धालु सिर पर प्रसाद की टोकरी रख परिवार के साथ नंगे पैर घाट पर पहुंचे। व्रतियों ने विधि-विधान से छठी मइया की पूजा की। यमुना में डुबकी लगाई और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।

व्रती महिलाएं तड़के चार बजे से ही पहुंचने लगीं। इनके साथ बच्चे और परिवार के बाकी लोग भी थे। इन्होंने पूजन में सहयोग किया। यमुना मैया की गोद में खड़ी, मांग से लेकर पूरी नाक तक सिंदूर लगाए महिलाओं के चेहरे से तेज झलक रहा था।

भीगे वस्त्र में और हाथों में फल पकवानों से लदी टोकरी के साथ व्रतियों ने सूर्य देव की आराधना की। अंत में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने परिवार की खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान घाटों पर छठ मैया के गीत गूंजते रहे। छठ पूजा देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे।

पूर्वांचल से जुड़े लोगों ने यमुना घाटों पर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार छठ मैया का पूजन किया। घाटों पर सोमवार तड़के से ही छठ मैया के गीत गूंजने लगे। व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2022: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर महाव्रत का हुआ पारण, घाटों पर लगा श्रद्धालुओं का जमावड़ा – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox