होम / Diwali 2023: ये है मां लक्ष्मी के 8 स्वरूप, जिनके पूजा से होती है हर मनोकामना पूरी  

Diwali 2023: ये है मां लक्ष्मी के 8 स्वरूप, जिनके पूजा से होती है हर मनोकामना पूरी  

• LAST UPDATED : November 10, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Diwali 2023: प्रकाश का पर्व यानि दीपावली हर वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन धन की अधिष्ठात्री मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है। उनके निमित्त लक्ष्मी पूजन समाप्त होने तक व्रत भी रखा जाता है। वहीं अगर ज्योतिषियों की मानें तो दिवाली के दिन प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं माता लक्ष्मी के आठ अनोखे स्वरूप के बारे में जिनकी पूजा करने से सारी मनोकामना पूरी होती है। साथ ही घर में, जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

माता लक्ष्मी के वो आठ स्वरूप

  1. सबसे पहली स्वरुप हैं धन लक्ष्मी: इनकी पूजा करने सेधन की कमी खत्म हो जाती है।
  2. यश लक्ष्मी:ये अपने भक्तों को मान सम्मान दिलाती हैं।
  3. आयु लक्ष्मी– माता का ये स्वरूप आपको लंबी उम्र का आर्शिवाद देते हैं।
  4. वाहन लक्ष्मी इनकी कृपा हुई तो आपके पास अगर वाहन नहीं है तो उसका सुख भी भोग सकते हैं।
  5. स्थिर लक्ष्मी आपके घऱ की संपत्ति-संपदा, वैभव सदैव बना रहे, इसलिए स्थिर लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है।
  6. संतान लक्ष्मी संतान पाने की अगर इच्छा है तो इनकी पूजा से आपको संतान प्राप्ति का सुख मिलेगा। के ॉ
  7. भवन लक्ष्मी – अगर आपके पास घर नहीं है तो उनकी पूजा करें। आपकी आवास से जुड़ी समस्या दूर हो जाएंगी।
  8. गृह लक्ष्मी– एक अच्छी सर्वगुण सम्पन्न पत्नी मिलेगी अगर माता के इस स्वरूप की आप आराधना करते हैं तो।

 दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का समय;

  • दिल्ली में लक्ष्मी पूजन का शाम 05 बजकर 39 मिनट से लेकर संध्याकाल 07 बजकर 34 मिनट तक है।
  • दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पूजन का समय शाम 05 बजकर 40 मिनट से लेकर 07 बजकर 35 मिनट तक है।
  • नोएडा में लक्ष्मी पूजन का सही समय शाम 05 बजकर 39 मिनट से लेकर संध्याकाल 07 बजकर 35 मिनट तक है।
  • मुंबई में में लक्ष्मी पूजन का सही समय, शाम 06 बजकर 12 मिनट से लेकर शाम 08 बजकर 12 मिनट तक है।
  • पुणे में दिवाली के दिन पूजन का समय संध्याकाल 06 बजकर 09 मिनट से लेकर 08 बजकर 09 मिनट तक है।
  • सिलिकॉन वैली या आईटी कैपिटल बेंगलुरु में लक्ष्मी पूजन का सही समय शाम को 06 बजकर 03 मिनट से लेकर 08 बजकर 05 मिनट तक है।
  • कोलकाता में पूजा का सही समय शाम 05 बजकर 05 मिनट से लेकर 07 बजकर 03 मिनट तक है।
  • जयपुर में शाम 05 बजकर 48 मिनट से लेकर 07 बजकर 44 मिनट तक है।
  • चंडीगढ़ में पूजन का समय 05 बजकर 37 मिनट से लेकर 07 बजकर 32 मिनट तक है।
  • हैदराबाद में पूजा का सही समय शाम 05 बजकर 52 मिनट से लेकर 07 बजकर 52 मिनट तक है।
  • चेन्नई में लक्ष्मी पूजन का समय शाम 05 बजकर 52 मिनट से लेकर 07 बजकर 53 मिनट तक है।
  • अहमदाबाद में लक्ष्मी पूजा का समय 06 बजकर 06 मिनट से लेकर 07 बजकर 02 मिनट तक है।

ALSO READ: Dehradun: 32 मिनट में 20 करोड़ की लूट! धनतेरस पर ज्वेलर्स का निकला दिवाला 

लक्ष्मी माता को करना है प्रसन्न, तो शुक्रवार के दिन इस विधि से करें पूजा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox