होम / Lathmar Holi 2022 Preparations in Mathura : लठमार होली की तैयारी में जुटी कान्हा की नगरी, रंगभरनी एकादसी को होगा बड़ा आयोजन

Lathmar Holi 2022 Preparations in Mathura : लठमार होली की तैयारी में जुटी कान्हा की नगरी, रंगभरनी एकादसी को होगा बड़ा आयोजन

• LAST UPDATED : March 3, 2022

इंडिया न्यूज, मथुरा।

Lathmar Holi 2022 Preparations in Mathura : श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुप्रसिद्ध लठमार होली का आयोजन 14 मार्च, 2022 दिन सोमवार यानी रंगभरनी एकादशी को किया जाएगा। प्रिया-प्रियतम की इस प्रेम-रसमयी होली के भव्य एवं दिव्य रूप के आयोजन के लिए बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान एवं श्रीकृष्ण लठमार होली समिति की बैठक हुई।

केशव वाटिका में चल रही जोरदार तैयारी (Lathmar Holi 2022 Preparations in Mathura)

जन्मस्थान कार्यालय में हुई बैठक के दौरान सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि केशव वाटिका में लठमार होली के मध्य जगदीश ब्रजवासी का गायन होगा। राजेश शर्मा, शालिनी एवं उनके सहयोगी कलाकारों द्वारा होली के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस वर्ष लठमार होली में रावल ग्राम के हुरियारे-हुरियारिनों के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान से जुड़े लोगों की भी सहभागिता रहेगी।

गुलाल संग पुष्प की पंखुड़ियों की होगी वर्षा (Lathmar Holi 2022 Preparations in Mathura)

लठमार होली के मध्य में पुष्प, गुलाल एवं पुष्पार्क (टेसू के पुष्प जल) की बारिश अलौकिक दृश्य को सजीव करेगी। इस प्रसिद्ध लठमार होली के आयोजन को भव्यता एवं दिव्यता एवं रसमय बनाने के लिए गुलाल, पुष्प की पंखुड़ियों की वर्षा की जाएगी। इससे परिसर की छटा अत्यंत दिव्य एवं मनोहारी हो जाएगी।

(Lathmar Holi 2022 Preparations in Mathura)

Also Read : Lord Shiva Played Holi with Kanha : शिव ने गोपी रूप में यहां कान्हा संग खेली थी होली, महाशिवरात्रि पर निकलती है पहली चौपाई

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox