होम / Ramadan: 22 या 23 मार्च कब रखा जाएगा रमजान का पहला रोजा, जानिए सेहरी से इफ्तार का समय

Ramadan: 22 या 23 मार्च कब रखा जाएगा रमजान का पहला रोजा, जानिए सेहरी से इफ्तार का समय

• LAST UPDATED : March 22, 2023

(March 22 or 23, when will the first fast of Ramadan be kept?): मुस्लिम धर्म में रमजान (Ramadan) का महीना बेहद ही पवित्र माना जाता है।

मान्यता है कि इस पवित्र महीने में सभी लोग रोजा रख अल्लाह की इबादत करते हैं। बता दें, अर्धचंदाकार चांद देखने के बाद से ही रमजान की शुरुआत शुरू होती है।

  • सऊदी में चांद देखने वाली समिति करेंगे निर्धारित
  • जानिए सेहरी और इफ्तार का समय
  • गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, बीमार और छोटे बच्चों को मिलती छूट

सऊदी में चांद देखने वाली समिति करेंगे निर्धारित

अगर आज 22 मार्च 2023 को चांद दिख जाता है तो कल यानी 23 मार्च को रमजान का पहला रोजा शुरू होगा। अगर किसी वजह से चांद नजर नहीं आता तो रमजान की शुरुआत और अंत का निर्धारण सऊदी में एक चांद देखने वाली समिति करती है।

वहीं चांद नजर आने के बाद रमजान के रोजे की शुरुआत होती है और लोग एक दूसरे को ‘चांद मुबारक’ या फिर ‘रमजान मुबारक’ बोल कर बधाई देते हैं।

जानिए सेहरी और इफ्तार का समय

बता दें कि, हर मुसलमान के लिए रोजा रखना अनिवार्य होता है। वहीं मुस्लिम मान्यता के अनुसार, रमजान के महीने का उदेश्य अल्लाह से जुड़ने का होता है। मान्यता है कि रमजान के दिनों में रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करने का फल अन्य दिनों के मुकाबले अधिक मिलता है।

गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, बीमार और छोटे बच्चों को मिलती छूट

इन दिनों गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, बीमार लोग और छोटे बच्चों को रोजा न रखने की छूट भी होती है। रोजा रखने वाले लोग सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक ना कुछ खाते और ना ही कुछ पीते हैं।

सुबह सबसे पहले सहरी खाकर रोजा शुरू किया जाता है और इफ्तार कर रोजा खोला जाता है। रमजान के पहले रोजे की सहरी का समय सुबह 04:38 बजे और इफ्तार का समय शाम 06:20 बजे है।

बता दे, हर शहर में सेहरी और इफ्तार के समय में थोड़ा अंतर होता है। इस लिहाज से आप अपने शहर के हिसाब से सेहरी और इफ्तार करे।

also read- अतीक के दफ्तर पर पुलिस की छापेमारी, बड़ी संख्या में नकदी बरामद, मशीन का करना पड़ा उपयोग

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox