होम / Vindhyachal Temple : विंध्य महोत्सव में मालिनी अवस्थी के गाने पर झूमे भक्त, संरक्षण मंत्री ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

Vindhyachal Temple : विंध्य महोत्सव में मालिनी अवस्थी के गाने पर झूमे भक्त, संरक्षण मंत्री ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

• LAST UPDATED : March 23, 2023

(Devotees dance on the song of Malini Awasthi in Vindhya Mahotsav): चैत नवरात्री (Chait Navratri) में सभी मंदिरो को अच्छे से सजाया जाता है। इसके साथ ही सभी मंदिरो पर भक्तो का जमावड़ा लगा रहता है।

  • मालिनी अवस्थी के नाम रहा विन्ध्य महोत्सव
  • संरक्षण मंत्री ने किया उद्घाटन
  • प्रदेश सरकार के कार्यो का किया बखान

मालिनी अवस्थी के नाम रहा विन्ध्य महोत्सव

नवरात्रि में सभी माताओ के मंदिरो पर भक्तो का तादात लगा रहा है। ऐसे ही एक मंदिर वाराणसी में विंध्याचल मंदिर है। जहा नवरात्रि मेला के प्रथम दिन रोडवेज परिसर में विन्ध्य महोत्सव का आयोजित किया गया।

विन्ध्य महोत्सव की शाम मालिनी अवस्थी के नाम रहा। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीत गायिका मालिनी अवस्थी ने भक्ति और अपने संस्कार से जुड़े गीतों की प्रस्तुति कर लोगों को मन मुग्ध किया।

संरक्षण मंत्री ने किया उद्घाटन

मालिनी अवस्थी के देवी गीतों पर करतल ध्वनि कर श्रोताओं ने गीतों के साथ संगति का लुप्त उठाया। विंध्य महोत्सव एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश सरकार में प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री आशीष पटेल ने किया। इस प्रदर्शनी का फीता काट कर आशीष पटेल ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

प्रदेश सरकार के कार्यो का किया बखान

कार्यक्रम का शुभारंभ आशीष पटेल ने मां विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रदर्शनी पंडाल में सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का स्टाल लगाया गया है।

मंत्री आशीष ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के विकास के साथ ही विख्यात देवी धाम विंध्याचल सहित प्रदेश के सभी धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों को विकसित कर विकास के नए द्वार खोल रही है।

also read- राम मंदिर निर्माण का जायजा लेने पहुंचे, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष संत महंत नृत्य गोपालदास

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox