Wednesday, July 3, 2024
HomeBreaking NewsLucknow Sewage Treatment Plant Fire : लखनऊ के नगर निगम के सीवेज...

Lucknow Sewage Treatment Plant Fire : लखनऊ के नगर निगम के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लैंडफिल में लगी आग, दमकल ने आग पर पाया काबू

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), लखनऊ : उत्तर प्रदेश लखनऊ के नगर निगम के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लैंडफिल में आग लग गई और अब उस पर काबू पा लिया गया है।

  • सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में लगी आग
  • मामले की जांच में जुटी पुलिस

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में लगी आग

दरअसल, आज शुक्रवार को लखनऊ के नगर निगम के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लैंडफिल में आग लग गई। जिसकी सूचना लोगों ने दी। आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की टीम भी पहुंची।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया। फ़िलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस की टीम अभी आग लगने की वजह का खोज कर रही है।

also read – मथुरा के एक फार्मेसी में लगी आग, मामले की जांच कर रही पुलिस

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular