Monday, July 1, 2024
Homeउत्तर प्रदेशFirozabad: शराब पार्टी के बाद दोस्त की हत्या, नाली में फेंका शव;...

Firozabad: शराब पार्टी के बाद दोस्त की हत्या, नाली में फेंका शव; चेहरे और सिर पर मिले चोट के निशान

- Advertisement -

Firozabad

इंडिया न्यूज, फिरोजाबाद (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शनिवार को एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उत्तर थाना क्षेत्र के मुहल्ला इंद्रपुरी निवासी 48 वर्षीय विजय गोस्वामी उर्फ समोज की देर रात उसके ही कमरे में हत्या कर शव को नाली में फेंक दिया गया। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए।

विजय गोस्वामी उर्फ सनोज अपनी पत्नी मंजू व दो बच्चों के साथ पार्षद सुबोध कुमार के मकान में किराए पर रहता था। एक कमरा नीचे और एक ऊपर था। रात करीब साढ़े आठ बजे सनोज के कुछ मित्र उसके घर पर आए थे। सभी ने नीचे के कमरे में शराब पी थी। जबकि पत्नी और बच्चे ऊपर के कमरे में सो गए। देर रात उसकी नीचे के कमरे में सिर व चेहरे पर किसी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई और शव को उनके मकान के बाहर करीब डेढ़ फुट चौड़े और इतनी ही गहरी नाली में फेंक दिया गया।

सुबह पत्नी जगी तो कमरे में फर्श पर खून बिखरा और पति को गायब देख उसके होश उड़ गए। इंस्पेक्टर उत्तर नरेंद्र शर्मा आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंचे। शनिवार सुबह एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ सिटी हरीमोहन सिंह ने भी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: हाइवे किनारे लूट के बाद महिला की हत्या, पति बोला- कार में चार लोगों ने हमला कर दबाया गला

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular