होम / Mango Eating Benefits: आम खाने से बच्चों के शरीर में नहीं होती खून की कमी, जानें बच्चों के लिए आम कितना फायदेमंद

Mango Eating Benefits: आम खाने से बच्चों के शरीर में नहीं होती खून की कमी, जानें बच्चों के लिए आम कितना फायदेमंद

• LAST UPDATED : June 8, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Mango Eating Benefits: गर्मी आते ही आम के पसंदीदा लोग आम खाने लगते है। लेकिन क्या आपको पता है आम बच्चों के लिए कितनी फायदेमंद होता है। आम बच्चों का पसंदीदा फल होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जैसे प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ए तो जब इतने फायदे हैं तो, चलिए जानते है आम बच्चों के लिए कितना फायदेमंद होता है।

एनर्जी से भरपूर

आम का स्वाद मीठा होता है जो खाने में तो टेस्टी लगता ही है साथ ही इसे खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। खेलने-कूदने वालों बच्चों को आम खाने से भरपूर एनर्जी मिलती है।

आंखों की रोशनी

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप बच्चों को मैंगो शेक पिला सकते हैं। आंख लंबे समय तक स्वस्थ रहती है। क्योंकि मैंगो में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जो कि आंखों की रोशनी को बढ़ाने के साथ ही आंखों के ड्राइनेस की समस्या को भी कम करता है।

खून की कमी को पूरा

मैंगो शेक पिलाने से बच्चों की खून की कमी को पूरा करता है। क्योंकि आम में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है। जो रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देने के साथ-साथ शरीर की कमजोरी को भी दूर करता है। एनीमिया की शिकायत नहीं होने देता है।

याददाश्त को मजबूत

बच्चों को मैंगो शेक पिलाने से याददाशत को तेज करने में मदद मिलती है। आम में ग्लूटामिन एसिड पाया जाता है, जो मेमोरी को बूस्ट करने के साथ याद करने की क्षमता को भी बढ़ता है। बच्चों को इसको पिलाने से उनका शरीर भी लंबे समय तक हेल्दी रहता है।

नीमिया से बचाव

बच्चों को मैंगो शेक पिलाने से उनके शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ एनीमिया से भी बचाव होता है। आम में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो  रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने के साथ शरीर की कमजोरी को भी दूर करता है।

ये भी पढ़ें:- Hijab Status Controversy: हिजाब का स्टेटस लगाने को लेकर हुआ था विवाद, 2 छात्र गुट आपस में भिड़े, धारदार हथियार लगने से एक छात्र घयाल

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox