Tuesday, July 9, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAgra: आगरा में विदेशी दंपती ने शादी की 40वीं वर्षगांठ पर निकाली...

Agra: आगरा में विदेशी दंपती ने शादी की 40वीं वर्षगांठ पर निकाली बारात, ताजमहल के पास हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

- Advertisement -

Agra

इंडिया न्यूज, आगरा (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में इटली के दंपती ने अपनी शादी की 40वीं वर्षगांठ हिंदू रीति-रिवाज से दोबारा विवाह किया। बारात बड़े धूमधाम से बैंड-बाजे के साथ निकाली। विदेशी दंपती की अनोखी शादी में शहर के कई लोग बाराती बने। प्रेम के प्रतीक ताजमहल के पास एक रिजॉर्ट में विदेशी दंपती ने सात फेरे लेकर अपनी शादी की वर्षगांठ को यादगार बनाया।

भारतीय संस्कृति से विदेशी दंपती प्रभावित
इटली के 70 साल के माउरो भारतीय संस्कृति से प्रभावित हैं। वह अपनी पत्नी स्टैनफानिया के साथ में शादी की 40वीं वर्षगांठ पर भारत घूमने आए हुए थे। उन्होंने आगरा के मनीष शर्मा से संपर्क कर शादी की वर्षगांठ को भारतीय परंपरा से मनाने की इच्छा व्यक्त किया था। यहां आकर वह भारतीय संस्कृति से इतने प्रभावित हुए कि विदेशी दंपती ने शादी की वर्षगांठ पर हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का निर्णय कर लिया।

भारतीय वेशभूषा में दंपती ने किया ताजमहल का दीदार
मनीष शर्मा ने ताजमहल के निकट एक रिजार्ट में विदेशी दंपती के शादी की व्यवस्था करवाया। विदेशी दंपती ने सबसे पहले भारतीय दूल्हा-दुल्हन के पारंपरिक वेशभूषा में ताजमहल का दीदार किया। इसके बाद रिजॉर्ट में बैंड-बाजे के साथ बारात निकाली। पंडित प्रवीन दत्त शर्मा ने दोनों का शादी कराया। इटालियन दंपती इस आयोजन से बहुत खुश हुए और सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें: ससुर ने बहू के लिए खोजा रिश्ता, शादी की उठाई पूरी जिम्मेदारी, बेटी बनाकर किया विदा

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular