Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशFormer Agra MLA Bhagwan Singh Kushwaha : आगरा के पूर्व विधायक भगवान...

Former Agra MLA Bhagwan Singh Kushwaha : आगरा के पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह ली भाजपा की सदस्यता

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Former Agra MLA Bhagwan Singh Kushwaha आगरा के खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र का दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने बुधवार को लखनऊ में भाजपा का दामन थाम लिया है। वे लंबे समय से पार्टी के संपर्क में थे।

 

लंबे समय से भाजपा के संपर्क में थे Former Agra MLA Bhagwan Singh Kushwaha

पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह लंबे समय से भाजपा के संपर्क में थे। गत माह भी उनकी पार्टी की सदस्यता लेने की खबरें चर्चा में आई थीं, लेकिन बात कहीं अटकी हुई थी। पूर्व विधायक कुशवाह ने खेरागढ़ सीट से वर्ष 2007 और 2012 में बसपा से जीत दर्ज की है। इसके बाद वे बसपा से किनारा करने कर दूसरे दलों में प्रयास करते रहे थे। पिछले दिनों पीएल पैलेस में आधा दर्जन से अधिक पूर्व विधायक कांग्रेस की सदस्यता लेने के लिए जुटे थे, लेकिन उसके बाद भगवान सिंह कुशवाह ने इससे इन्कार किया था।

खेरागढ़ सीट पर दावेदारी कर रहे है Former Agra MLA Bhagwan Singh Kushwaha

पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह खेरागढ़ सीट पर दावेदारी कर रहे हैं। खेरागढ़ विधानसभा सीट भाजपा के कब्जे में है और महेश गोयल यहां से विधायक है। पूर्व विधायक कुशवाह भी इसी सीट से अपनी दावेदारी कर रहे हैं। बताया जाता है भाजपा इस पर उनको कोई ठोस आश्वासन नहीं दे रही थी, जिस कारण सहमति नहीं बन पा रही थी। अभी भी कोई ठोस सहमति नहीं बनी है, लेकिन भगवान सिंह कुशवाह ने सदस्यता ले ली है।

Also Read : Congress Is Bidding for Ticket: लखीमपुर रैली में 11 हजार की भीड़ लाओ कांग्रेस की टिकट ले जाओ

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular