Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशFraud: बीमा पॉलिसी के लिए 242 लोगों ने दिया नकली मृत्यु प्रमाण...

Fraud: बीमा पॉलिसी के लिए 242 लोगों ने दिया नकली मृत्यु प्रमाण पत्र, साइबर सेल में प्राथमिकी दर्ज

- Advertisement -

Fraud

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीमा पॉलिसियों को पाने के लिए 242 लोगों के द्वारा नकली मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करने का मामला सामने आया है। एक निजी कंपनी की जीवन बीमा पॉलिसियों क्लेम करने के लिए 242 लोगों ने नकली मृत्यु प्रमाण पत्र जमा किया है। मामले की शिकायत साइबर सेल में की गई है।

ऑडिट में सामने आई धोखाधड़ी 
मामले का खुलासा तब हुआ जब कंपनी द्वारा ऑडिट किया गया। धोखाधड़ी का पता चलने के बाद गुरुवार को साइबर सेल में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी एक बीमा कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि विभिन्न बैंकों के खाताधारकों को बीमा कवरेज जारी करने वाली कंपनी ने संबल, अलीगढ़, मुरादाबाद, बरेली और उत्तर प्रदेश के अन्य स्थानों में कई ग्राहकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) नीतियां जारी की हैं।

किया गया था क्यूआर कोड स्कैन 
हाल ही में, कंपनी ने मृत्यु के दावों की वास्तविकता को सत्यापित करने के लिए जांच की गई। प्राथमिकी में कहा गया कि यह सामने आया कि 242 मामलों में धोखाधड़ी का प्रयास किया गया और नकली मृत्यु प्रमाण पत्र जमा किए गए। इसमें कहा गया है कि क्यूआर कोड को स्कैन करके मृत्यु प्रमाणपत्रों की और जांच की और इसे निजी लिंक पर भेज दिया गया। जिससे ऐसे सभी प्रमाण पत्र असली निकले। हालाँकि, यह पाया गया कि उपरोक्त लिंक किसी सरकारी वेबसाइट का नहीं है, बल्कि एक निजी लिंक था। कंपनी के प्रतिनिधि ने कहा कि फर्जी लिंक अज्ञात जालसाजों द्वारा कंपनी को ठगने और नुकसान पहुंचाने के इरादे से बनाया गया था।

यह भी पढ़ें: Today Horoscope: इस राशि के जातक पर पड़ेगा नकारात्मक भाग्य का प्रभाव, बिगड़ सकता है काम

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular