Friday, July 5, 2024
HomeViral NewsG-20 Summit 2023: दिल्ली दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी, राष्ट्रपति भवन में...

G-20 Summit 2023: दिल्ली दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी, राष्ट्रपति भवन में जी-20 रात्रि भोज कार्यक्रम में होगें सम्मिलित, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को दिया गया निमंत्रण

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),G-20 Summit 2023: आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी दोपहर करीब 3 बजे दिल्ली पहुंच जाएगें। इस दौरान वो जी-20 देशों को राष्ट्रपति भवन में दिए गए रात्रि भोज कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। ये कार्यक्रम रात 9 बजे का रखा गया है, जिसमें तमाम मेहमान देशों के प्रतिनिधियों के अलावा भी अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी के साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी इस रात्रिभोज में शामिल होंगे।

खास तौर पर परोसा जाएगा मिलेट्स से बना भोजन

दरअसल, G-20 शिखर सम्मेलन के तहत वर्ल्ड लीडर्स के स्वागत में आज यानी 9 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिनर कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस रात्री भोजन कार्यक्रम में जी-20 देशों से आए विदेशी मेहमानों के साथ देश कई बड़ी हस्तियों और सभी नेताओं को निमंत्रण दिया गया है। इसके साथ ही देश के सभी मुख्यमंत्री जी-20 के इस खास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस भोज में मिलेट्स(मोटे अनाज) से बने भोजन को खास तौर पर परोसा जाएगा। जिससे मिलेट्स को बढ़ावा मिलेगा।

डिनर कार्यक्रम में शामिल होगें सीएम

आज मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ दोपहर 3 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। कार्यक्रम के अनुसार संसद भवन से सभी राज्यों को मुख्यमत्रियों को बस से G-20 वैन्यू तक ले जाया जाएगा। जहां राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू डिनर होस्ट करने वाली हैं। डीनर करने के बाद सीएम वापस बस से ही संसद भवन की ओर प्रस्थान करेंगे। जहां से सीएम फिर अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लिए वापस लौटेंगे।

इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने आने से किया इंकार

जानकारी के अनुसार जी-20 में राष्ट्रपति की ओर आज यानी शनिवार को प्रगति मैदान में डिनर का आयोजन किया जाएगा। बता दे कि इस डिनर में 16 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को नयोता दिया गया है। 16 राज्यों के मुख्यमंत्री इस डिनर में शामिल होंगे जबकि कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री ने इस डिनर में आने से मना कर दिया है। मना करने वाले राज्य में नगालैंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, ओडिशा व छत्तीसगढ़ शामिल है जिन्होंने डिनर में आने से मना कर दिया है।

कई राज्यों के प्रसिद्ध पकवान भी शामिल

बता दे कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान इस डिनर में शामिल हो सकते है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार को मंत्रिमंडल व मुख्यमंत्री संसद भवन पर एकत्रित होंगे। यहां से उन्हें बसों से प्रगति मैदान ले जाया जाएगा। जहां उन्हें डिनर के लिए निमंत्रण दिया गया है। प्रगति मैदान में शनिवार को राष्ट्रपति की ओर से दिए जा रहे डिनर की जिम्मेदारी आईटीसी ग्रुप को शौंप दी गई है। बताया जा रहा है कि इस ग्रुप में 400 तरह के व्यंजन शामिल किए जाएंगे। इसमें कई राज्यों के प्रसिद्ध पकवान भी शामिल होने का अनमान लगाया गया है। 16 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने राष्ट्रपति की ओर से शनिवार को प्रगति मैदान में दिए जा रहे डिनर में शामिल होने के लिए मंजूरी दी है।

ये भी पढ़ें:- UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, बरेली सहित प्रदेश के इन 39 जिलों में बारिश के भारी आसार, जानें अपने शहर का हाल 

UP Crime: फतेहपुर में छात्रा के साथ मुस्लिम युवकों ने किया गैंगरेप, घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular