Friday, May 17, 2024
HomeNationalकेदारनाथ में करीब आया गांधी परिवार, क्या एक साथ आएंगे वरुण-राहुल

केदारनाथ में करीब आया गांधी परिवार, क्या एक साथ आएंगे वरुण-राहुल

केदारनाथ में करीब आया गांधी परिवार, क्या एक साथ आएंगे वरुण-राहुल

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़) : बाबा केदारनाथ धाम में कई वर्षों बाद गांधी परिवार के दो लड़के साथ नजर आए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और वरूण गांधी के बीच मुलाकात हुई है। दोनों भाइयों की मुलाकात के बाद सियासी पारा गरमा गया है। अब अटकलें लगाई जाने लगी है कि क्या दोनों अब साथ आने वाले हैं।

वरुण से मिले राहुल

बता दें, उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तीन दिवसीय दौरे का आज आखिरी दिन था। राहुल आज सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेक कर बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। इसी के साथ राहुल गांधी का तीन दिवसीय केदारनाथ दौरा समाप्त हो गया। सबसे बड़ी बात तो यह है कि केदारनाथ धाम में मत्था टेकने से पहले राहुल गांधी ने अपने चचेरे भाई और भाजपा नेता वरुण गांधी से मुलाकात की।

राजनीतिक माहौल गरमाया

मालूम हो,बीजेपी नेता वरुण गांधी भी बाबा केदार के दर्शनों के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने उनसे भी मुलाकात की हैं। दोनों भाइयों की मुलाकात के बाद सियासी पारा गरमा गया है। अब अटकलें लगाई जाने लगी है कि क्या दोनों अब साथ आने वाले हैं।

ALSO READ : मेले में भीड़ के साथ सीएम या उनका हमशक्ल ? देखें वीडियो

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular