Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशGang Rape: 14 वर्षीय एक लड़की के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, 3...

Gang Rape: 14 वर्षीय एक लड़की के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, 3 में से 2 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -

Gang Rape

इंडिया न्यूज, मऊ (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में 14 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और उसे एक ट्यूबवेल में फेंक दिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीसरे अपराधी की तलाश की जा रही है।

घर से कूड़ा फेंकने निकली थी
पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह शुक्रवार सुबह कूड़ा फेंकने के लिए निकली थी, तभी आरोपी उसे उठाकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में कुछ मजदूरों के शोर मचाने और पुलिस को सूचित करने के बाद नाबालिग को बचाया गया। पीड़िता अपने घर से करीब 200 मीटर दूर एक कृषि क्षेत्र में एक ट्यूबवेल से मिली थी, उसके हाथ और पैर बंधे हुए थे और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था।

2 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी और लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया था।समूहिह दुष्कर्म के इस मामले में 3 आरोपी लिप्त हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे की तलाश जारी है। फरार आरोपी को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Daughter Rape: पिता ने अपनी ही 5 वर्षीय बेटी के साथ किया दुष्कर्म, बच्ची की मां के शिकायत पर मामला दर्ज

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular