Sunday, July 7, 2024
HomeAccident NewsGanga River Incident: यूपी के बलिया में गंगा नदी में बड़ा हादसा,...

Ganga River Incident: यूपी के बलिया में गंगा नदी में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 महिलाओं की मौत, कई लापता

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),Ganga River Incident: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां पर नदी में एक नाव पलटने से 4 महिलाओं की मौत तो कई लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि नाव में 30 लोग सवार थे। हादसे के पीछे तीन बड़े कारण निकलकार सामने आए हैं। नाव में ओवरलोड सवारी थी। इसके बाद बीच धार में इंजन गड़बड़ और तो और तेज हवा से नाव का असंतुलित हो गई।

ओहार परम्परा के तहत महिलाएं थीं सवार

जानकारी के मुताबिक, बलिया के खेजुरी थाना के एक गांव की महिलाएं नाव में सवार थी। ओहार परम्परा के तहत ये लोग बड़ी संख्या में जुटे हुए थे। इस परंपरा में नाव से गंगा पार करने का चलन है।

मुख्यमंत्री योगी ने दिए जल्द से जल्द राहत कार्य के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया जिले में हहुई इस घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके उचित उपचार के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना भी की है।

घटना के बाद नाव चालक हुआ फरार

इस हादसे के होने के टीन कारण बताए जा रहे हैं। जिनमें पहला कारण नाव में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। दुसरा बीच धार में इंजन गड़बड़ और तीसरा कारण तेज हवा से नाव का असंतुलित हो जाना। इस घटना के बाद नाव चालक  घटनास्थल से फरार हो गया। बलिया के डीएम ने बताया कि नाव में 30 लोग सवार थे।

क्या है मामला?

बलिया के माल्देपुर गंगा घाट पर यह हादसा हुआ है। घटना के बाद राहत और बचाव का कार्य जारी है। नाव पलटने के बाद कुछ लोग तो बाहर निकल आए हैं तो कुछ को निकाला गया है। लेकिन कई महिलाएं बह गई हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है और मौके पर डीएम बलिया भी मौजूद हैं। घटना में चार लोगों की हालात गंभीर बताई गई जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी प्रकरण मामले में आज वाराणसी जिला जज का आएगा फैसला

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular