Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशGangsters Beat Up Police Personnel fiercely in Agra : आगरा में दबंगों...

Gangsters Beat Up Police Personnel fiercely in Agra : आगरा में दबंगों ने पुलिस कर्मियों की जमकर की धुनाई

- Advertisement -

Gangsters Beat Up Police Personnel fiercely in Agra


इंडिया न्यूज, आगरा : Gangsters Beat Up Police Personnel fiercely in Agra आगरा के थाना मलपुरा कस्बे में देर रात चीता बाइक पर तैनात दो पुलिसकर्मियों के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट की। दोनों पुलिसकर्मी झगड़े की सूचना के बाद पहुंचे थे। दोनों सिपाहियों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों ने जमकर पथराव किया। इससे दोनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए।

झगड़े की सूचना पहुंची थी पुलिस Gangsters Beat Up Police Personnel fiercely in Agra

Gangsters Beat Up Police Personnel fiercely in Agra

कस्बा मालपुरा की रहने वाली अर्चना देवी देर रात 11 बजे सूचना मिली थी कि आधा दर्जन से अधिक पड़ोस में रहने वाले दबंगों ने उनके घर पर लाठी डंडा लेकर हमला बोल दिया है। इस पूरे मामले की जानकारी पर मोबाइल पर तैनात आरक्षी देवेंद्र और आरक्षी अभिषेक पहुंच गए, जिसके बाद हमलावरों ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया। दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची, हमलावर फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने पूरे मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Also Read : Watchman killed by Beheading in Agra : आगरा में चौकीदार की सिर कुचलकर हत्या

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular