Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशGhaziabad: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा, फिर एक...

Ghaziabad: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा, फिर एक हाथ काटकर 7 फीट गहरे गड्‌ढे में किया दफन, ऐसे हुआ खुलासा

- Advertisement -

Ghaziabad

इंडिया न्यूज, गाजियाबाद (Uttar Pradesh) । गाजियाबाद पुलिस ने बीते चार साल से चल रही एक शख्स के मौत की गुत्थी सुलझा ली है। इस केस में बड़ा खुलासा हुआ है। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर किया था। इसके बाद उसके आशिक ने 7 फीट गहरे गड्ढे में दफन कर दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

चार साल पहले लापता हो गया था चंद्रवीर, बंद हो गया था केस
चंद्रवीर उर्फ पप्पू 2018 में घर से अचानक गायब हो गया था। उसके भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट अलीगढ़ थाने में लिखवाई। लेकिन लंबी जांच पड़ताल के बाद चंद्रवीर का कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस ने 2021 में किस को बंद कर दिया। मगर कातिल पत्नी हर रोज थाने और पुलिस के चक्कर लगा रही थी कि उसके पति को खोजा जाए। उसके बाद यह केस गाजियाबाद पुलिस क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया।

क्राइम ब्रांच ने लंबी जांच पड़ताल के बाद घर के सभी लोगों से पूछताछ की। क्राइम ब्रांच की टीम को मृतक की बेटी पर कुछ शक हुआ। उसके हाव-भाव से लगा कि उसके पास कोई सुराग है। क्राइम ब्रांच के लोगों ने उसे विश्वास में लेकर उसे एकांत में पूछताछ की तो उसने आशंका जाहिर की कि उसके पिता का कत्ल कर दिया गया है और उसकी मां का भी उसमें हाथ है।

गड्‌ढे से निकाला गया चंद्रवीर का शव।

बस फिर क्या था क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच तेज कर दी और महिला के आशिक अनिल से कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ के आगे अनिल ने सारा माजरा बता दिया और अपने ही घर में 7 फुट गहरे गड्ढे में जहां चंद्रवीर को मारकर गाड़ दिया था। वहां खुदाई कराई गई और आज उसकी डेड बॉडी वहां से बाहर निकाली गई।

पहले सिर में मारी थी गोली
दरअसल, चंद्रवीर की पत्नी का पड़ोसी अनिल के साथ अवैध संबंध था। 2018 में एक दिन चंद्रवीर शराब पीकर आया। उसके साथ पत्नी ने लड़ाई-झगड़ा किया। इसी बीच प्रेमी अनिल ने उसके सिर में गोली मार दी। हत्यारों ने उसका एक हाथ भी काट डाला था।

यह भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी की इस कंपनी को ईडी कर सकती है कुर्क, पूछताछ में मिले अहम सबूत

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular