Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशGhaziabad Murder Case: पत्नी से बोला- चलो एकांत में सुकून से बैठते...

Ghaziabad Murder Case: पत्नी से बोला- चलो एकांत में सुकून से बैठते हैं, फिर चाकू से गोदा, हथौड़े से फोड़ दिया सिर

- Advertisement -

Ghaziabad Murder Case

इंडिया न्यूज, गाजियाबाद (Uttar Pradesh) । गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला को उसके पति ने ही मारा था। उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे मारने के लिए पति एक साल से प्लान बना रहा था। मारने से पहले उसे पत्नी को बहला-फुसलाकर सूनसान जगह ले गया। जहां उसने बहाने से झोले में रखे चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद हथौड़े से सिर पर हमला कर दिया। इससे महिला की मौत हो गई। उसके बाद आरोपी पति ने खुद पुलिस के सामने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल किया है।

2012 में बिहार की लड़की से हुई थी शादी
ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाले सद्दाम की शादी 2012 में हुई थी। सद्दाम राजमिस्त्री है। उसके दो बच्चे हैं। सद्दाम और उसकी पत्नी में कई वर्षों से विवाद चल रहा था। दोनों में कई बार कहासुनी और मारपीट होती थी। सद्दाम का कहना है कि उनकी पत्नी के गैर मर्दों के साथ से प्रेम संबंध थे। इसको लेकर दोनों में झगड़ा होता था।

गुरुवार को सद्दाम अपनी पत्नी को ट्रॉनिका सिटी स्थित फैक्टरी में काम दिखाने के लिए घर से ले गया था। कुछ फैक्टरियों को देखने के बाद आरोपी उसे एक सुनसान इलाके में ले गया। यहां उसने मौका पाकर अपनी पत्नी पर पहले हथौड़े से सिर वार किया।

चाकू से किए चार-पांच वार
चार से पांच वार करने के बाद उसने जेब से चाकू निकालकर पत्नी की शरीर गोद दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से निकल गया। आरोपी घटना के बाद गाजियाबाद एसएसपी कार्यालय पहुंचा। यहां उसने अधिकारियों के सामने अपना गुनाह कबूल किया।

अधिकारियों ने जानकारी मिलने पर ट्रॉनिका सिटी थाने में इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी के निशानदेही से महिला की तलाश में पहुंची। पुलिस को महिला का शव सड़क किनारे जंगल में मिला। पुलिस ने शव को बरामद कर परिजनों को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: शिवलिंग के संरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अगले आदेश तक पुराना फैसला रहेगा लागू

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular