Tuesday, July 2, 2024
HomeCrime NewsGhaziabad: चेंजिंग रूम में CCTV मिलने से मचा हंगामा, महिलाओं के मिले...

Ghaziabad: चेंजिंग रूम में CCTV मिलने से मचा हंगामा, महिलाओं के मिले वीडियो… आरोपी महंत फरार

- Advertisement -

India News UP ( इंडिया न्यूज ),Ghaziabad: गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में गंगनहर घाट पर बने महिलाओं के चेंजिंग रूम में CCTV मिला है। CCTV के कनेक्शन महंत के मोबाइल फ़ोन से जुड़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में छोटा हरिद्वार के नाम से मशहूर गंगनगर घाट पर महिलाओं के चेंजिंग रूम में सीसीटीवी मिलने से हड़कंप मच गया है। वहाँ पर स्थित महिलाओं के चेंजिंग रूम में सीसीटीवी लगा हुआ था। इस मामले में गंगनगर घाट पर स्थित प्राचीन शनि मंदिर के महंत मुकेश गोस्वामी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले का खुदाई होने के बाद आरोपी फरार हो गया है।

ये भी पढ़ें: UP News: संभल में बंदरों का आतंक! महिला पर किया हमला, हुई मौत

जानकारी के अनुसार मुरादनगर क्षेत्र में गंगनहर घाट है,जिसे छोटा हरिद्वार भी कहा जाता है, जहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। आरोप यह है महिलाओ के चेंजिंग रूम में CCTV लगा हुआ था। कैमरे का डायरेक्शन निचे की ओर था। एक महिला ने जब CCTV को देखा तो इसकी शिकायत की, जिसके बाद पता चला कि ये कैमरा महंत मुकेश गोस्वामी के मोबाइल फोन से जुड़ा हुआ था।

जांच-पड़ताल जारी, महंत के अवैध दुकानें तोड़ी

जैसे ही मामले का खुलासा हुआ, आरोपी महंत मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। महंत पर पहले भी कुछ अपराधिक मामले दर्ज हैं। गाजियाबाद जिलाधिकारी के निर्देशन पर सिंचाई विभाग द्वारा महंत ने जिन दुकानों को बनाया था, उन्हें प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया है।

इस मामले में डीसीपी देहात विवेक चंद्र यादव ने बताया कि जब मामला संज्ञान में आया, तो तुरंत उनकी जांच की गई। महंत अपने मोबाइल पर सीसीटीवी की लाइव फुटेज देख रहा था। डीवीआर से पांच दिन का डेटा मिला है। महंत वर्तमान में फरार है और उसकी कुछ अवैध दुकानों को मस्जिद में तोड़ दिया गया है।

ये भी पढ़ें: CM Yogi AdityaNath: Varanasi दौरे पर रहेंगे आज CM Yogi, अस्सी घाट पर करेंगे जनता को संबोधित

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular