Monday, July 1, 2024
Homeउत्तर प्रदेशGhaziabad: घर में घुसकर युवक का काट डाला गला, बुर्का पहनकर आया...

Ghaziabad: घर में घुसकर युवक का काट डाला गला, बुर्का पहनकर आया था हत्यारा! CCTV में कैद

- Advertisement -

Ghaziabad

इंडिया न्यूज, गाजियाबाद (Uttar Pradesh) । दिल्ली से सटे गाजियाबाद में शुक्रवार की रात एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। युवक की शिनाख्त अयाज के रुप में हुई है। वह पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। परिजनों ने पुलिस को हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी की पड़ताल की तो एक संदिग्ध दिखाई दिया। उसने बुर्का पहन रखा था।

तड़के 3 बजे लोगों ने चीख सुनी
यह पूरा मामला थाना ट्रोनिका सिटी के खुशहाल पार्क का है। वारदात सुबह 3 बजे के आसपास की है। अयाज अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ यहां रहता था। कुछ ही दूरी पर उसके पिता और उसकी बहन भी रहते थे। सुबह करीब 3 बजे अयाज के चीखने की आवाज पर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने देखा कि आज पेट के बल गिरा पड़ा है। हिलाने डुलाने पर देखा कि उसकी गर्दन बेरहमी से काट दी गई है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

इस हत्याकांड की पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पुलिस और डॉग स्क्वायड पहुंचा पुलिसकर्मियों ने छत पर भी यह देखने की कोशिश की कि हत्यारे आखिर कहां से आए थे और कहां गए होंगे। डॉग स्क्वायड बुला कर हत्यारों की तलाश की जा रही है।

बुर्के में जाता दिखा एक शख्स
एसपी रूरल इरज राजा ने बताया कि किसी भी तरीके से जबरदस्ती अंदर घुसने की कोई चीज नहीं मिले हैं फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है और इस हत्याकांड का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। मृतक अयाज कढ़ाई का काम किया करता था। एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसमें बुर्का पहनकर एक व्यक्ति लाइट को बंद करता दिखा है।

यह भी पढ़ें: बिजनौर में चंदन की खेती, एक एकड़ की खेती से कमा सकते हैं 2 से 3 करोड़, जानिए कैसै?

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular