Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशGhaziabad: बर्थडे पर युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों संग पार्टी कर...

Ghaziabad: बर्थडे पर युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों संग पार्टी कर रहा था, तभी हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

- Advertisement -

Ghaziabad

इंडिया न्यूज, गाजियाबाद (Uttar Pradesh)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रविवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रहा था। युवक मोदीनगर का रहने वाला था। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।

गाजियाबाद के मोदीनगर इंद्रा पुरी तिबडा रोड पर रहने वाले दीपक पासी नाम के व्यक्ति की रविवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर मिली जानकारी के अनुसार दीपक अपने कुछ दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। जहां पर दीपक की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद विवाद बढ गया। दूसरे पक्ष ने दिपक और उसके साथियों पर पथराव कर दिया और फिर अंधाधुन्ध गोलिया चला दी।

पहले पीठ पर मारी गोली, फिर सिर में चार गोली दागी
आपको बता दें कि दीपक अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के पास खाली पड़े प्लाट में रात के समय में जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। जहां पर अज्ञात हमलावरों ने पहुंचकर दीपक और उसके दोस्तों पर पहले पथराव किया। फिर उसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिसमें 1 गोली दीपक की पीठ में जा लगी और वह भागते हुए जमीन पर गिर गया। फिर हमलावरों ने दीपक के सिर में एक के बाद एक 4 गोलियां दीपक के सिर में दाग दी। जिससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।

दीपक का एक दोस्त सिर में चोट लगने से घायल हो गया था। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करते हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी आज गुजरात में भरेंगे हुंकार, तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular