Wednesday, May 15, 2024
HomeBreaking NewsGhosi Result : घोसी रिजल्ट आने से पहले JDU का बड़ा दावा...

Ghosi Result : घोसी रिजल्ट आने से पहले JDU का बड़ा दावा – “यूपी में बदलेगी सरकार?…….”

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Ghosi Bypolls Results 2023 घोसी : Ghosi Result जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की उत्तर प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने घोसी उपचुनाव का परिणाम आने से एक दिन पहले बड़ा बयान दिया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से जुड़ी पार्टियों के टूटकर विपक्षी गठबंधन ‘I.N.D.I.A.’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस) में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है।

अवलेश सिंह ने दावा किया कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और ‘I.N.D.I.A.’ गठबंधन की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव से भाजपा की विदाई का बिगुल साथ ही 2024 में परिवर्तन की शुरुआत होगी।

टूटा NDA, जुड़ा ‘I.N.D.I.A.’ – अवलेश सिंह

उपाध्यक्ष ने दावा किया कि घोसी उपचुनाव का नतीजा आते ही NDA के घटक दल ‘I.N.D.I.A.’में शामिल हो जाएगा। आगे दावा करते हुए कहा कि 2024 में केन्द्र में ‘I.N.D.I.A.’ गठबंधन की सरकार बनेगी। केंद्र में ‘I.N.D.I.A.’ गठबंधन की सरकार बनते ही उत्तर प्रदेश में भी सत्ता परिवर्तन निश्चित है। क्योंकि राज्य के सैकड़ों विधायक विपक्षी गठबंधन के साथ हैं।

चौथी बार चुनाव जनता परेशान

जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जैसे ही जारी होगा पूरा विपक्ष एक साथ हो जायेगा। आगे कहा कि जो गैर-NDA दल ‘I.N.D.I.A.’ से अलग हैं, वो भी चुनावी अधिसूचना के बाद साथ होंगे।

आज घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव का परिणाम आने वाला है। जिसपर पूरे देश की निगाहें है। आगे कहा कि इस सीट पर पिछले छह वर्ष में चौथी बार चुनाव हहुआ है।

घोसी उपचुनाव ऐसा चुनाव जो साल 2024 के लोकसभा चुनाव का परिणाम बदल देगा। इस सीट पर सीधा मुकाबला सपा और बीजेपी में है।

Also Read – Prayagraj News : सपा विधायक रमाकांत यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका, जहरीली शराब का था मामला

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular