Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशLucknow: सुबह मां के साथ घर से बाहर निकली छात्रा का 2...

Lucknow: सुबह मां के साथ घर से बाहर निकली छात्रा का 2 घंटे बाद खेत में मिला शव

- Advertisement -

Lucknow

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक छात्रा का शव खेत में मिला है। छात्रा सुबह मां के साथ शौच के निकली थी। लेकिन घने कोहरे के कारण से आगे पीछे हो गए। मां और छोटी बहन तो घर लौटी, लेकिन छात्रा नहीं लौटी। लगभग 2 घंटे इंतजार के बाद परिजनों ने तलाश शुरू की, तो पिता को गांव के बाहर खेत में शव पड़ा मिला। उसके कपड़े कीचड़ से सने हुए थे। छात्रा बीए में पढ़ती थी।

छात्रा के कपड़ों पर लगा कीचड़
असली गढ़ी गांव में रामजीत यादव ने बताया कि मेरी बड़ी बेटी नैंसी सुबह लगभग 6 बजे मां और छोटी बहन के साथ घर से 500 मीटर दूर अपनी बाग की तरफ शौच के लिए गई थी। बेटी के पैरों की चप्पल गायब है, पानी का डिब्बा भी नहीं मिला। बेटी की हत्या की गई है। बचने के लिए उसने संघर्ष किया, क्योंकि उसके कपड़ों पर कीचड़ लगा है।

अंधेरे और कोहरे में हुई आगे-पीछे 
मां कमला देवी ने कहा कि नैंसी सबसे आगे चल रही थी। उसके पीछे मैं अपनी छोटी बेटी के साथ थी। घने कोहरे और अंधेरे की वजह से नैंसी काफी आगे निकल गई थी। हम लोग पीछे ही रुक गए। उसके बाद हम लोग घर लौट आए, लेकिन नैंसी नहीं आई। हमें लगा कि वह दूर गई है और कुछ देर में लौट आएगी। लगभग 8 बजे तक जब नैंसी नहीं लौटी, तो हम लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।

बेटी की हत्या कर फेंका शव
रामजीत के अनुसार बेटी को खोजते हुए बाग की ओर गया, तो देखा कि गेहूं के खेत में बेटी की लाश पड़ी हुई है। उसके कपड़े कीचड़ से सने हुए थे। जबकि आस-पास कहीं भी खेतों में पानी नहीं लगा था। ऐसा लग रहा था, कि बेटी की हत्या कहीं और की गई और यहां बाग के पास उसकी लाश फेंकी गई है।

घटनास्थल पर पहुंचे डीसीपी साउथ राहुल राज ने कहा कि मंगलवार सुबह 20 साल की छात्रा का शव गांव से मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: लटके झटके बयान पर अजय राय पर FIR, स्मृति ईरानी बोलीं- गांधी खानदान को पसंद है ऐसी भाषा?

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular