Monday, July 1, 2024
HomeCrime NewsGhaziabad में स्कूटी सीख रही लड़की का अपहरण कर किया गैंगरेप, दोस्त...

Ghaziabad में स्कूटी सीख रही लड़की का अपहरण कर किया गैंगरेप, दोस्त के साथ किया ये काम

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Ghaziabad Crime: यूपी के गाजियाबाद जिले में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अब एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, स्कूटर चलाना सीख रही लड़की को ऑटो में खींचकर अगवा कर लिया गया और सुनसान जगह पर ले जाकर बेरहमी से उसके साथ बेरहमी की किया गई। पीड़िता की सहेली और उसकी सहेली का बॉयफ्रेंड भी मौके पर मौजूद थे। जिन्हें बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को मामले में अहम सुराग मिले हैं। यह पूरी घटना ट्रोनिका सिटी इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि लड़की गुरुवार को अपनी सहेली के साथ घर जा रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अपनी सहेली के बॉयफ्रेंड से हुई और फिर लड़की ने उससे स्कूटर सीखना शुरू कर दिया। इसी दौरान ऑटो में सवार कुछ लोगों ने लड़की का अपहरण कर लिया और फिर उसे झाड़ियों में सुनसान जगह पर ले गए और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया।

गाजियाबाद में हुआ चौकाने वाला हादसा

लड़की दिल्ली के सोनिया विहार इलाके की रहने वाली है, जिसकी उम्र 23 साल बताई जा रही है। पीड़िता अपनी सहेली के साथ ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कंपनी में काम करती है। जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया, उस वक्त लड़की काम से लौट रही थी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी भाग गए।

पुलिस ने जाँच शुरू की

बच्ची ने घर जाकर अपने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ALSO READ: आज ही के दिन क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस? जानें क्या है सबसे बड़ी त्रासदी से लिंक

PM मोदी के साथ मेलोनी ने शेयर की फोटो, लिखा कुछ ऐसा यूजर्स टूट पड़े 

Bhopal Gas Tragedy: आज भोपाल गैस की 39वीं बरसी, पीड़ितों ने बताई आपबीती

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular