Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशGirl's Body Found in a Plastic Sack in Agra : आगरा में...

Girl’s Body Found in a Plastic Sack in Agra : आगरा में प्लास्टिक की बोरी में मिला युवती का शव

- Advertisement -

Girl’s Body Found in a Plastic Sack in Agra


इंडिया न्यूज, आगरा : Girl’s Body Found in a Plastic Sack in Agra आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बरहन मार्ग पर युवती का शव मिलने सनसनी फैल गई। युवती का शव प्लास्टिक के बोरी में बंद मिला। शव करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। बुरी तरह सड़ चुका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।

शव आधा बोरी में था आधा बाहर Girl’s Body Found in a Plastic Sack in Agra

लोगों की सूचना पर बरहन मार्ग पर बंबे में प्लास्टिक की बोरी में युवती का शव पड़ा है। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। युवती का शव आधा बोरी में था, आधा बाहर निकला हुआ था। शव काफी पुराना होने कारण के उसमें कीड़े पड़े गए थे।

Girl's Body Found in a Plastic Sack in Agra

सीओ एत्मादपुर रविकुमार गुप्ता ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। घटनास्थल पर ऐसी कोई चीज नहीं मिली जिससे मृतका की पहचान हो सके। युवती की उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है। युवती ने लाल रंग के कपड़े पहने हुए थे। उसकी नाक में लोंग व गले में मोतियों की माला मिली है।

Also Read : The Confectioner threw Boiling Oil in Firozabad, Six Scorched : फिरोजाबाद में हलवाई ने खौलता तेल फेंका, छह झुलसे

Connect With Us : Twitter Facebook

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular