Tuesday, July 16, 2024
HomeKaam Ki BaatGold Price Today 21 March 2022 सोने की कीमत में आई गिरावट,...

Gold Price Today 21 March 2022 सोने की कीमत में आई गिरावट, जानिए आज का ताज़ा भाव

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Gold Price Today 21 March 2022: सोने की कीमत में आज फिर से गिरावट हुई है। सोने की कीमत 0.15 फीसदी कम होकर 51,372 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं चांदी के दाम में 0.21 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव आज बढ़कर 68,019 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

बता दें कि होली के त्योहार पर सोने चांदी कीमतों में इजाफा हुआ था लेकिन आज सोने की कीमत कुछ कम हुई है। बीते माह चांदी ने भी 74 हजार रुपए प्रति किलोग्राम का आंकड़ा छुआ था। इसके बाद से अब तक 6000 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आ चुकी है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का दाम भी बढ़ गया है। कच्चे तेल का कीमत सोमवार को 110 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गई है।

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर में (Gold Price Today 21 March 2022)

रिकॉर्ड उछाल पर पहुंचने के बाद क्या सोने का दाम रहेगा स्थिर या अभी और  बढ़ेगा, जानें | Know why gold prices are likely to pause after hitting  prices at record highs -

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग (Gold Price Today 21 March 2022)

Gold Price Today 21 March 2022

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

(Gold Price Today 21 March 2022)

Also Read : Gold Price Today 20 March 2022 सोने की कीमतों में गिरावट, जानिए आज का भाव

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular