Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsGonda News : मधुमक्खियों के काटने से दो मासूमों की हुई मौत,...

Gonda News : मधुमक्खियों के काटने से दो मासूमों की हुई मौत, एक बुजुर्ग महिला घायल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Gonda News गोंडा : गोंडा (Gonda News) से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहाँ मधुमक्खियों के काटने से दो मासूमों की मौत गई। वही, एक बुजुर्ग महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्या है पूरा मामला

यह मामला गोंडा के मोतीगंज थाना क्षेत्र के मदनापुर का है। जहाँ घर के सामने लगे पेड़ पर मधुमक्खियों ने अपना घर बना रखा था। वही पास में खेल रहे बच्चो ने मधुमक्खियों के छाते पर ईट से हमला कर दिया। जिसके बाद मधुमक्खियों अटैक करने लगी। मधुमक्खियों के काटने से दो मासूमों की मौत हो गई। मरने वाले दोनो बच्चों की उम्र 3 और 6 साल थी।

एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई

इसके साथ ही मधुमखियों के हमले में एक बुजुर्ग महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनो नन्हे बच्चे बूढी दादी मां के साथ ग़ल्ला लेने जा रहे थे। उसी दौरान अचानक से मधुमक्खियों ने अटैक कर दिया।

Also Read – Ganesh Chaturthi Special : गणेश चतुर्थी और नये संसद भवन के उदघाटन के मौके पर सीमा हैदर ने घर पर की पूजा, वीडियो वायरल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular