Friday, July 5, 2024
HomeKaam Ki Baatखुशखबरी! सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, चेक करें नए रेट

खुशखबरी! सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, चेक करें नए रेट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),LPG Cylinder: दिवाली बीत चुकी है, लेकिन अब भी फेस्टिव सीजन चालू है। आज से नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरूआत हो चुकी है। छठ के शुरुआत के साथ ही पेट्रोलियम कंपनियों ने जनता को बड़ी राहत दी है। जी हां बिल्कुल सही पढ़ा अपने, LPG Cylinder की कीमत में कटौती की गई है और इसके दाम दिल्ली से मुंबई तक घट गए हैं। हालांकि, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ये राहत की कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर दी है और इसमें 50 रुपये से ज्यादा की कटौती की गई है।

छठ के साथ ऑयल मार्केटिंग कंपनियां का जनता को तोहफा

यू तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महिने पहली डेट को LPG की कीमतों में बदलाव करती हैं। लेकिन कई मौकें पर देखने को मिला है कि इसकी कीमतों में बीच में भी कटौती कर दी गई है। इस बार भी कुछ ऐसा देखने को मिला है कि इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, राजधानी दिल्ली की बात करें तो 1 नवंबर 2023 को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1833.00 रुपये थी, जो कि आज 16 नवंबर 2023 को कम होकर 1755.50 रुपये हो गई है।

ये है नए रेट

महानगर            1 नवंबर 2023 को रेट     16 नवंबर 2023 को रेट

दिल्ली               1833                     1755.50

कोलकाता           1943                     1885.50

मुंबई                1785.50                 1728.00

चेन्नई               1999.50                 1942.00

ALSO READ: Tiger 3 Review: कैसी है सलमान की Tiger 3? जानिए फिल्म देखकर लोगों ने क्या कहा 

यूपी के इस गांव में दिवाली मनाएंगे सीएम योगी, करोड़ों के विकास कार्य का देंगे उपहार

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular