होम / UP Govt: योगी सरकार का उपहार , आठ लाख क‍िसानों को मि‍लेगा लाभ ; कृषि मंत्री ने जानकारी दी

UP Govt: योगी सरकार का उपहार , आठ लाख क‍िसानों को मि‍लेगा लाभ ; कृषि मंत्री ने जानकारी दी

• LAST UPDATED : September 15, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), UP Govt: कृषि मंत्री ने बताया कि पश्चिम यूपी में धान की फसले पहले ही तैयार हो जाती है इसलिए वहां एक अक्टूबर से धान की खरीदी शुरू होगी। उसके बाद पूरे प्रदेश में एक नवंबर से धान खरीदी शुरू हो जाएगी। इस बार 70 लाख टन से अधिक खरीद का लक्ष्य रखाा जा चूका है। उन्होंने बताया कि पीएम कुसुम योजना के तहत अब तक 22514 सोलर पंप भी लगाए जा चुके हैं।

रबी फसलों की जानकारी

लखनऊ, राज्य ब्यूरो कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को बताया कि रबी में दलहन व तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए इस बार करीब आठ लाख किसानों को बीज का मिनी क‍िट उपलब्ध करवाया जाएगा। सरसों, राई और अलसी के दो-दो किलो के 5,56,578 किट भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। दलहनी फसलों में मटर, चना और मसूर के बीज आठ किलो से लेकर 20 किलो तक की पैकिंग में 2,43,065 मिनी किट उपलब्ध होंगे। जहां बाढ़ व सूखा जैसी स्थिति होने या उससे प्रभावित किसानों को उसी के अनुसार बीज दिए जाएंगे।

लगाए जाएंगे 30 हजार सोलर पंप

मंत्री ने ये भी बताया कि प्रदेश में दलहन की बुआई बढ़ी है। खरीफ दलहन का कुल रकबा 11.12 लाख हेक्टेयर रहा जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.50 लाख हेक्टेयर से अधिक है। इस वर्ष 30 हजार सोलर पंप लगाए जाएंगे। रबी की फसल कुल 123 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में कराने का लक्ष्य है। इसमें गेहूं के 4,96,000 क्विंटल बीज अनुदान पर उपलब्ध कराने की भी योजना है।

Read more : हरिद्वार के चिड़ियापुर चेक पोस्ट के पास नदी में फंसी सवारियों से भरी बस, SDRF ने किया रेस्क्यू

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox