Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशGovernor Anandiben Patel : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि बच्चे...

Governor Anandiben Patel : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि बच्चे एक ताकत एक शक्ति के रूप में काम करें

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, गोरखपुर:

Governor Anandiben Patel राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सिद्धार्थ नगर में कहा कि बच्चे एक ताकत एक शक्ति के रूप में काम करें। आप देश के भविष्य हैं। बच्चों को सभी सुविधाएं मिलनी चाहिये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांवों में कई योजनाओं को लागू किया है। ग्राम प्रधान इन योजनाओं को इनके प्रतिनिधि के रूप में लेते हुए काम करें। गांव व देश का विकास होगा।

गर्वनर ने बच्चों को बांटी पुस्तक Governor Anandiben Patel

गर्वनर चार दिसंबर को सदर तहसील के महदेवा कुर्मी गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्रामीणों से वार्ता कर रही थीं। उन्होंने बच्चों में ज्ञानवर्धक पुस्तक वितरित किया। आंगनबाड़ी केंद्र में किट का वितरित किया। बच्चों के साथ सामाजिक कुरीतियों पर खुलकर वार्ता की। राज्यपाल ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार सबका विकास सबका साथ के सिद्धांत पर काम कर रही है। इससे सबका विकास-विकास होगा और जरूर होगा।

सभी के प्रयास से उठेगा शिक्षा का स्तर Governor Anandiben Patel

संविधान में 14 वर्ष के बच्चों को शिक्षा का अवसर प्रदान किया गया है। अगर इन्हें शिक्षा से वंचित किया गया तो दंड का भी प्राविधान है। सभी के प्रयास से शिक्षा का स्तर उठाया जा सकता है। जनगणना के माध्यम से शिक्षा के स्तर की जानकारी होती है। गुजरात में आजादी के 50 वर्ष बाद भी महिला का शिक्षा स्तर 50 फीसद था।

सरकार में आने के बाद स्तर सुधार आया है। वहां शिक्षा मंत्री के रूप में 50 फीसद शिक्षा दर से कम गांव को चयनित किया गया। अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधियों को वहां जाना अनिवार्य किया गया। पांच वर्ष से ऊपर के बच्चों को शिक्षा के लिए जागरूक किया। एक वर्ष तक निगरानी की गई।अब वहां 99 फीसद बच्चे स्कूल जा रहे हैं।

कुपोषित बच्चों की जानकारी लेनी होगी Governor Anandiben Patel

गर्वनर ने कहा कि प्रधान, आशा वर्कर को कुपोषित बच्चों को जानकारी लेनी होगी। बच्चों के भोजन को नियमित जांच करनी चाहिए। टीबी मुक्त प्रदेश बनाने की पहल करनी है। इसके लिए बच्चों व अभिभावक को जागरूक करें। जनप्रतिनिधियों को विकास कार्य कराने के साथ इसमें भी सहयोग करना है।

पात्र तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सभी वर्ग को आगे आना होगा गर्भवती महिला का प्रसव अस्पताल में हो। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। 53 सेकेंड में 80 हजार बच्चों की मौत होती है। इसे रोकना होगा।

Read More:  Country First Religious Seal Released : अयोध्या के हनुमानगढ़ी में बनाई गई देश की पहली धार्मिक मुहर को हुआ विमोचन

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular