Sunday, May 19, 2024
HomeAccident NewsGreater Noida News : अपराधी को पकड़ना पड़ा महंगा, यमुना एक्सप्रेस वे...

Greater Noida News : अपराधी को पकड़ना पड़ा महंगा, यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, महिला पुलिसकर्मी और चालक की मौत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Greater Noida News ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा (Greater Noida News) के यमुना एक्सप्रेसवे पर अर्टिगा कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराकर पलटते हुए एक्सप्रेस से नीचे आ गिरी।

क्या है मामला

दरअसल यह घटना यमुना एक्सप्रेसवे पर सलारपुर अंडरपास के समीप की बात है। जहा अर्टिगा कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराकर पलटते हुए एक्सप्रेस से नीचे गिर गयी।

हादसे में सोनीपत पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल बबीता और निजी चालक की मौत हो गई। हादसे में घायल चार पुलिसकर्मी हरियाणा के सोनीपत से गायब हुई किशोरी को छत्तीसगढ़ से बरामद कर वापस लौट रहे थे।

उसी दौरान तड़के सुबह पांच बजे के करीब यह हादसा हुआ। हादसे में तीन अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। तीनों घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फ़िलहाल, हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला पुलिसकर्मी और चालक के शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया है।

Also Read –  हिन्दू नाम से फर्जी आईडी बनाकर, हिन्दू छात्रा को फंसाने वाला इमरान गिरफ्तार

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular