Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशबरात आने का इंतजार करती रही दुल्हन, दूल्हे के अचानक लापता होने...

बरात आने का इंतजार करती रही दुल्हन, दूल्हे के अचानक लापता होने से हड़कंप

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, हमीरपुर : 

हमीरपुर के राठ में मंडप से पहले दूल्हे के अचानक लापता होने से शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने दूल्हे खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। भाई ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस दूल्हे की तलाश में जुटी है।

आज जानी थी बरात

चिकासी थाने के इछौरा गांव निवासी ज्ञानी पांचाल ने बताया उनके भाई संजय पांचाल का रिश्ता मौदहा के माचा गांव में तय हुआ था। नौ मई को बारात जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। रिश्तेदार गाना बजाना में व्यस्त थे। इसी बीच मंडप से एक दिन पूर्व छह मई को दूल्हा संजय अचानक से लापता हो गया। काफी देर तक घर में न दिखने पर परिजनों ने खोजबीन की।

यह भी पढ़ेंः बहन के मोबाइल पर मैसेज आया, पुलिस को सूचना दी तो मिलेगी लाश

रिश्तेदारी में भी की खोजबीन

गांव सहित रिश्तेदारी में जानकारी की पर उनका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को बारात जाने का समय आ गया पर दूल्हे का कहीं पता नहीं चला। थानाध्यक्ष चिकासी हेमंत मिश्रा ने कहा मामले की जानकारी मिली है। गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः ट्रक की टक्कर से मौसी-भतीजी की मौत, दंपति घायल

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular