Wednesday, July 3, 2024
HomeBreaking NewsHajj 2023 : हज यात्रा से पहले लगा विशेष हज कैम्प, 21...

Hajj 2023 : हज यात्रा से पहले लगा विशेष हज कैम्प, 21 मई को मदीना जाएगी पहली फ्लाइट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Hajj 2023 : भारत से हाजियों की पहली फ्लाइट 21 मई को रवाना होगी। हजारो की संख्या में हज़ करने वाले लोग लखनऊ के विशेष हज कैम्प में रुके हुए है।

  • कोरोना काल के बाद पहली बार जायेंगे हज यात्री
  • ऐशबाग ईदगाह के अध्यक्षता ने लगाया विशाल हज कैंप

कोरोना काल के बाद पहली बार जायेंगे हज यात्री

भारत से हाजियों की पहली फ्लाइट 21 मई को रवाना होगी। बता दे, कोरोना काल के बाद यह पहला ऐसा मौका होगा जब इतनी बड़ी तादाद में भारत से हज यात्री हज के सफर पर बिना किसी रोक-टोक और बंदिश के बिना जाएंगे। उत्तर प्रदेश से भी इस बार 26 हज़ार से ज्यादा हज यात्री हज यात्रा पर जा रहे हैं।

ऐशबाग ईदगाह के अध्यक्षता ने लगाया विशाल हज कैंप

हज यात्रा से पहले हाजियों को हज के दौरान किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। इसके लिए विशेष ट्रेनिंग कैंप लगाए जा रहे हैं। लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की अध्यक्षता में एक विशाल हज कैंप लगाया गया।

जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ पुरुष हज यात्रियों ने शामिल होकर हज से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी हासिल की। इस खास मौके पर कई मुस्लिम धर्मगुरु और हज से जुड़े जानकार मौजूद रहे।

also read –‘यूपी के लाल ने किया कमल’, 99.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आर्यन बने12वीं की परीक्षा के टॉपर

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular