Friday, July 5, 2024
Homeउत्तराखंडHaldwani flood: डर के साए में जीने को मजबूर हुए हल्द्वानी निवासी!...

Haldwani flood: डर के साए में जीने को मजबूर हुए हल्द्वानी निवासी! काठगोदाम क्षेत्र में बारिश ने मचाई तबाही, उफान पर कलसिया नाला, कई मकानो को खतरा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Haldwani flood: नैनीताल जिले में लगातार हो रही भारी बारिश का असर हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में सबसे अधिक हुआ है। कल शाम से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कलसिया नाला पूरी तरह से उफान पर आ गया। कलसिया नाले के आसपास कई मकानो को काफी खतरा हो गया है, तो वहीं कई मकान ध्वस्त भी हुए हैं। लेकिन पुलिस और प्रशासन ने उन लोगों को समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था और उनके खाने पीने के इंतजाम भी प्रशासन और पुलिस द्वारा किए गए थे।

रौद्र रूप में कलसिया नाला

इसके साथ ही रकसिया नाले के भारी उफान पर आने से लोगों के घरों में सिल्ट और पानी भर गया काठगोदाम में सबसे अधिक नई बस्ती, बद्रीपुरा समेत गौला बैराज के आसपास नुकसान हुआ है। वहां के लोगों का कहना है कि आज तक उन्हें कलसिया नाले का इतना रौद्र रूप नही दिखा था। उन्होंने अपनी आप बीती बताते हुए कहा की कलसिया नाले ने भयभीत कर दिया। जिसके वजह से हर जगह सिर्फ चीख पुकार मच गई, भय के माहौल के बीच सिर्फ भागो भागो की आवाज ही सुनाई आ रही थी।

6 से ज्यादा घरों के बहने की जानकारी

प्रशासन और पुलिस ने लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे थे, लेकिन उनके मन में अभी भी भय बना हुआ है, कि उनके घरों में आई दरार या जिनके घर ध्वस्त हो गए हैं। उनका क्या होगा, 6 से ज्यादा घरों के बहने की जानकारी मिल रही है। ऐसे में पीड़ितों ने मांग करते हुए कहा की सरकार और प्रशासन उन्हें मुआवजे के साथ ही उनको घर को कैसे बचाया जाए इस पर काम करे। वही पहाड़ों में लगातार बारिश से नदी और बरसाती नाले उफान पर आ गए हैं, गौला नदी का जल स्तर बढ़ने से बैराज के सभी गेट खोल दिये गए है।

ALSO READ: 

Yamunotri Highway: दुखद हादसा! यात्रियों से भरी बस में खिड़की तोड़ अंदर घुसा बोल्डर, एक महिला की मौके पर मौत, कई गंभीर रूप से घायल 

Tilu Rauteli Awards: प्रदेश की 13 वीरांगनाओं को मिला तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित  

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular